फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two more women died in the Kaushambi accident, taking the death toll to 10.

Fatehpur News: कौशाम्बी हादसे में दो और महिलाओं की मौत, मृतकों की संख्या 10 हुई

Sun, 29 Mar 2026 12:42 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 29 Mar 2026 12:42 AM IST
विज्ञापन
Two more women died in the Kaushambi accident, taking the death toll to 10.
फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन
जाफरगंज (फतेहपुर)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर शुक्रवार को जाफरगंज के श्रद्धालुओं से भरी पिकअप आगे चल रहे डंपर से टकराने में आठ लोगों की मौके पर मौत हो गई थी। वहीं देर रात एसआरएन अस्पताल में इलाज के दौरान दो और बुजुर्ग महिलाओं की मौत हो गई। इससे मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हो गई। वहीं पुलिस ने डंपर की नंबर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के कुरौली (कोरवल) गांव के राजन अपने तीन साल के बेटे शुभम का मुंडन संस्कार कराने प्रयागराज गए थे। परिवार और रिश्तेदार संग लौटते समय हाईवे पर चालक को झपकी आने से पिकअप बेकाबू होकर आगे चल रहे डंपर से टकरा गई।
विज्ञापन

हादसे की प्राथमिकी कुरौली गांव के रामखेलावन ने दर्ज कराई है। इसमें बताया कि परिवार के भतीजे राजन निषाद के लड़के के मुंडन में सभी लोग गए थे। पिकअप राजन निषाद चला रहे थे। प्रयागराज-कानपुर हाईवे पर स्थित डोरमा पेट्रोल पंप के पास चालक के लापरवाही से डंपर चलाने से हादसा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में उनकी पत्नी रामकुमारी उर्फ राज कुमारी (35), भतीजी कल्लो उर्फ रंजना (22) व रिश्तेदार सुखरानिया (65), गज्जा का डेरा के ध्रुव (7) पुत्र मोहन, बारा के अभय (8) पुत्र लखन, दरसनिया (68) पत्नी बाबूलाल, बांदा जिला पैलानी के दिनेश की पत्नी गुड़िया (27), मयंक (10) पुत्र मुकेश की मौत हो गई। कुरौली गांव के चुनकू की पत्नी मैकी (55) और श्यामलाल की पत्नी सोनी उर्फ सुंदरी (48) की भी इलाज के दौरान मौत हो गई।
बाकी परिवार के सदस्यों का इलाज मंझनपुर और एसआरएन प्रयागराज में जारी है। सैनी पुलिस ने दुर्घटना की प्राथमिकी दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू कर दी गई है।


अस्पतालों में जारी है इनका इलाज
घायलों में सीएचसी सिराथू में दो वर्षीय शुभम (जिसका मुंडन संस्कार), शुभम की मां शिमला (25), गज्जा के डेरा की साधना निषाद (20), राजन सविता (35), अखिलेश (7), कैलाश (3) पुत्र कमलेश, लकी (2) पुत्री मुकेश, पवन (3) पुत्र लाखन, प्रिंस (8), शुभम (2) पुत्र राजेंद्र, शौकत शुभम (3) पुत्र राजन का इलाज जारी है। मंझनपुर जिला अस्पताल में लक्ष्मी देवी पत्नी बंशलाल, विजयकली पत्नी कमलेश, वर्षा पुत्री रामनारायण, नारायणी देवी पत्नी मनोहरलाल, रामनारायण, शांति पत्नी लाखन निषाद, लवकुश, गुडि़या पुत्री वीर सिंह, मीरा पत्नी रामकिशुन, राजन, लीलावती पत्नी भोला प्रसाद का इलाज किया जा रहा है। एसआरएन में कृष्ण कुमार, शिवकली, कमलेश की हालत गंभीर है।

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-35-सुंदी। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed