फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two million 64 thousand 909 children will bag

दो लाख 64 हजार 909 बच्चों को दिए जाएंगे बैग

Wed, 28 Dec 2016 12:30 AM IST
अमर उजाला, फतेहपुर
अमर उजाला, फतेहपुर Updated Wed, 28 Dec 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
Two million 64 thousand 909 children will bag
-परिषदीय स्कूलों के छात्रों में वितरण के लिए आए बैग के सैंपल। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
बेसिक शिक्षा विभाग में समाजवादी बैग के सैंपल आ गए हैं। बीएसए ने इसे स्वीकृत करते हुए दो लाख 64 हजार 909 बैगों की खरीद का आदेश जारी कर दिया है। छह मार्च तक बैग बांटने का समय तय किया गया है। बैग खरीदने में तीन करोड़ 81 लाख 46 हजार 896 रुपये खर्च होंगे।
विज्ञापन


सपा सरकार की ओर से नौनिहालों को दूध, फल वितरण के बाद अब बैग बांटने की योजना धरातल पर उतरने कोतैयार है। परिषदीय स्कूलों में पढ़ने वाले हर छात्र-छात्रा को 144 रुपये कीमत का यह बैग मुफ्त में दिया जाना है। कक्षा एक से तीन तक के बच्चों को स्माल, कक्षा चार व पांच के बच्चों को मध्यम तथा छह से आठ तक के बच्चों को बड़े साइज के बैग दिए जाएंगे। मंगलवार को तीनों श्रेणी के बैगों के सैंपल बेसिक शिक्षा विभाग में पहुंचा। नगर समेत सभी ब्लाकों में तीनों साइज के एक-एक बैग सैंपल में भेजे जा रहे हैं।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय पर तीनों श्रेणी के तीन-तीन बैग मिलाकर कुल नौ बैग सैंपल में रहेंगे। इस तरह 51 बैग सैंपल में आए हैं। बीएसए विनय कुमार ने बताया कि छानबीन के बैग के सैंपल ठीक पाए गए हैं। अब बैग की आपूर्ति करने का आदेश जारी कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि अगले हफ्ते से बैग की आपूर्ति शुरू हो जाएगी। बैग सीधे ब्लाक संसाधन केंद्र पर पहुंचाए जाएंगे। बीआरसी से ही स्कूलों के लिए बैग वितरित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed