{"_id":"5a6cbec54f1c1b74268b6b23","slug":"two-killed-nine-injured-in-accident","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत, नौ घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हादसों में वृद्धा समेत दो की मौत, नौ घायल
अमर उजाला ब्यूरो/फतेहपुर
Updated Sat, 27 Jan 2018 11:32 PM IST
विज्ञापन
थरियांव थाने में गमगीन बेटा बहू।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सड़क हादसों में एक वृद्धा समेत दो की मौत हो गई। वहीं, नौ लोग घायल हो गए हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। थरियांव प्रतिनिधि के अनुसार, असोथर थाने के सातोधर्मपुर गांव निवासी स्वर्गीय ननका पासवान की पत्नी कलावती (65) गांव के लल्लन सिंह के साथ बाइक से इलाज कराने जिला अस्पताल जा रही थी। बाईपास पेट्रोल पंप के पास कंटेनर ने बाइक सवारों को पीछे से टक्कर मार दी।
महिला उछलकर हाईवे पर गिरी, तभी कंटेनर ने कुचल दिया। लल्लन सिंह दूसरी ओर गिरने से घायल हुए। हादसा देखकर लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने कंटेनर का पीछा किया। चालक व खलासी कंटेनर छोड़कर भाग निकले। बेटे सुखराम की तहरीर पर पुलिस ने कार्रवाई की।
इधर, ललौली थाना क्षेत्र के बंधवा तिराहे पर शुक्रवार को करीब 25 वर्षीय युवक को ट्रक ने टक्कर मार दी। पुलिस की सूचना पर 108 एंबुलेंस पहुंची। एंबुलेंस उसे जिला अस्पताल लेकर पहुंची। जहां पर डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवक की पहचान में जुटी है। एसओ श्रवण कुमार सिंह ने बताया कि वह हाथ-पैर से निशक्त था। उसकी मानसिक हालत ठीक नहीं रहती थी। इलाके के लोगों के पूछने पर बांदा जिले के बिछवाही का रहने वाला पता चला है। उसकी पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
बहुआ प्रतिनिधि के अनुसार, ललौली थाने के बंधवा तिराहे के पास कार की टक्कर से बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के जोनिहां सरदारपुर निवासी संग्राम पटेल की पत्नी गुड़िया व उनका बेटा आजाद (6) बाइक से गिरकर घायल हो गए। गुड़िया बेटे को लेकर देवर जय प्रकाश के साथ बाइक से मायके बांदा जिले के चिल्ला गांव जा रही थी। इनके पास हेलमेट नहीं मिला। एक अन्य घटना में ललौली थाने के मुत्तौर गांव के पास गुरुवार रात कोहरे में खड़े ट्रक के पीछे बांदा ओर से पहुंचा ट्रक जा घुसा। ट्रक का खलासी हरिश्याम द्विवेदी घायल है। खलासी बाराबंकी जिले के हैदरगढ़ थाने के गोसपुर निवासी है।
गाजीपुर थाने के इंद्रो के पास बाइकों की शनिवार को भिड़ंत हो गई। एक बाइक में बांदा जिले बबेरू थाना क्षेत्र के सतन्याव निवासी रमाकांत और दूसरी बाइक के हुसैनगंज कस्बा निवासी रोशन घायल हो गए। इनके पास भी हेलमेट नहीं मिला। इधर, शहर के खलीलगंज निवासी मेवालाल पड़ोस के एक स्कूल से गणतंत्र दिवस समारोह से शामिल होकर घर लौट रहे थे। बाइक सवार की टक्कर से घायल हो गए। सदर कोतवाली क्षेत्र के उधन्नापुर के पास बाइकों की भिड़ंत हुई। एक बाइक के थरियांव थाने के टीसी निवासी वीरेंद्र और हुसैनगंज थाने के इटौली निवासी पवन घायल हुए। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।