फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two killed in truck collision with the bike rider

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो की मौत

Mon, 18 Apr 2016 01:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Mon, 18 Apr 2016 01:12 AM IST
विज्ञापन
Two killed in truck collision with the bike rider
थाने पहुंची भीड़ को समझाते पुलिसकर्मी। - फोटो : अमर उजाला
जहानाबाद के मुगल रोड मोहल्ला पोजेपुर के पास ट्रक की टक्कर से बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि  तीसरे साथी को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया है। इधर, घटना से गुस्साए लोगों ने थाने में हंगामा किया। साथ ही ट्रक व चालक को पकड़ कर कार्रवाई की जाए। घटना से मृतकों के परिवार में कोहराम मचा है। पुलिस ने दबाव बढ़ते देख रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन



घटना रविवार दोपहर 12 बजे की है। जहानाबाद कस्बे के मोहल्ला दारागंज निवासी एवं किराना व्यवसायी दम्मू का बेटा साबिद (20) मोहल्ले के ही अपने दोस्त नासिर व सद्दाम (21) के साथ बाइक से पोजेपुर गए थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक यहां तीनों युवक मुगल रोड किनारे खड़े होकर आपस मेें बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान घाटमपुर की ओर से आ रहे ट्रक ने तीनों युवकों को चपेट में ले लिया। साबिद की घटनास्थल पर ही मौत हो गई, दोनों साथी गंभीर रूप से घायल हुए। घटना के बाद चालक ट्रक समेत बकेवर की ओर भाग निकला।
विज्ञापन



देखते ही देखते मोहल्ले के लोगोें की भीड़ जुट गई। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सीएचसी जहानाबाद भेजा। इलाज के दौरान हालत चिंताजनक देख डाक्टरों ने घायलों को कानपुर के लिए रेफर कर दिया। परिजन दोनों को लेकर कानपुर जा रहे थे, रास्ते में सद्दाम की भी मौत हो गई। इधर, ट्रक चालक को पकड़ने की मांग को लेकर भीड़ थाने पहुंच गई और हंगामा किया। थानाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार ने ट्रक चालक को गिरफ्तार करने का भरोसा देकर लोगों को शांत कराया। थानाध्यक्ष का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर तफ्तीश कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed