फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two killed in accidents , eight injured

हादसों में दो की मौत, आठ घायल

Sat, 25 Jul 2015 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sat, 25 Jul 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
Two killed in accidents , eight injured

गाजीपुर से सवारियों लेकर बहुआ जा रहा टेंपो रसूलपुर मोड़ पर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हो गए। पीएचसी में भर्ती लोगों ने हादसे की वजह चालक के शराब के नशे में होना बताया है। रफ्तार पर चालक काबू नहीं कर पाया था। पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।  

विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के अब्दुलगनीपुर मजरे करसवां दयाराम लोधी का सुरेंद्र (35) निजी टेंपो का चालक था। गाजीपुर कस्बे से टेंपो में सवारियां बैठा कर बहुआ आ रहा था। ललौली थाना क्षेत्र के  रसूलपुर मोड़ पर तेज रफ्तार के चलते टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक टेंपो के नीचे दब गया। हादसा देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। टेंपो में फंसे लोगों को निकाला। भारी संख्या में लोगों के जुटने के बाद टेंपो के नीचे दबे चालक को बाहर निकाला जा सका। घायलों को पीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां पर डाक्टरों ने चालक सुरेंद्र को मृत घोषित कर दिया। घायलों ने बताया कि चालक शराब के नशे में था। इसके कारण ही दुर्घटना हुई है। हादसे में घायल शेरा, किशन, मुकेश, धर्मेंद्र, दीपक सिंह, तारबाबू, पप्पू, मोहित लाल को पीएचसी में भर्ती कराया गया है। जहां से शेरा, किशन, मुकेश निवासी कानपुर को डाक्टरों ने जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। यह घायल चकमीरपुर गांव में निर्माणाधीन पानी की टंकी में मजदूरी का काम करते हैं। तीनों बहुआ निर्माण के लिए सामाग्री लेने आ रहे थे। वहीं हादसे के बाद मार्ग में करीब एक घंटे यातायात बाधित रहा है। एसओ मनोज पाठक के मौके पर पहुंचने के बाद यातायात पुलिस ने बहाल कराया।
विज्ञापन


खड़े टैंकर में डीसीएम ने मारी टक्कर
कल्यानपुर थाना क्षेत्र के रेवाड़ी हाइवे पर गुरुवार की रात खड़े टैंकर के चालक की डीसीएम की टक्कर से मौत हो गई। हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के परिजनों ने दुर्घटना की खबर दी और शव का पोस्टमार्टम कराया है। कानपुर नौबस्ता थाना क्षेत्र के न्यू श्याम नगर इलाका निवासी जगत प्रसाद का पुत्र भानू प्रसाद मिश्रा (60) ट्रक चालक था। मलवां से तेजाब का टैंकर लेकर भरूआ सुमेरपुर महोबा जा रहा था। कल्यानपुर थाना क्षेत्र के हाइवे पर रेवाड़ी के पास खाना खाने के लिए रुका था। इसके बाद जाने के लिए ड्राइविंग सीट पर बैठा था। उसी समय सामने से तेज रफ्तार डीसीएम ने टक्कर मार दी। टक्कर के बाद डीसीएम का ड्राइवर सुरक्षित बच गया। उसने डीसीएम पीछे किया और मौके से फरार हो गया। दुर्घटना देखकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची। पुलिस ने चालक को मृत हालत में टैंकर से बाहर निकाला। पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस से चालक की शिनातख्त की और उसके परिजनों को खबर दी। सूचना पर आए परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक के चचेरे भाई दीपू ने बताया कि टैंकर में खलासी का कोई पता नहीं चला है। पुलिस ने अज्ञात डीसीएम और चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करके शव का पोस्टमार्टम कराया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


वाहन की टक्कर से छात्रा घायल
सदर कोतवाली क्षेत्र के नउवाबाग हाइवे पर चौपहिया की टक्कर से एक छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नउवाबाग निवासी राकेश की 17 वर्षीय पुत्री प्रेमा स्कूल से वापस घर लौट रही थी। वह हाइवे पार कर रही थी। तभी उसे तेज रफ्तार चौपहिया ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में साइकिल सवार छात्रा उछल कर दूर जा गिरी। दुर्घटना देखकर लोग मौके पर पहुंचे और उसे जिला अस्पताल पहुंचाया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed