फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two including youth died in road accidents

Fatehpur News: मार्ग दुर्घटनाओं में युवक समेत दो की मौत

Thu, 26 Oct 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Oct 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Two including youth died in road accidents
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फतेहपुर। जिले में अलग-अलग मार्ग दुर्घटनाओं में बाइक सवार युवक और सड़क पार कर रहे वृद्ध की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थरियांव थाना क्षेत्र में बाइक सवार युवक को कार ने टक्कर मारी जबकि बकेवर थाना क्षेत्र में सड़क पार कर रहा वृद्ध अज्ञात वाहन की चपेट में आ गया। घटना के बाद से दोनों घरों में मातम छा गया।
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के गांव सैदपुरा के मजरे खरगूपुर बरगला निवासी अरुण कुमार (26) ससुराल गांव सांतो में रह कर राजगीर मिस्त्री का काम करते थे। मंगलवार सुबह वह काम करने बाइक से बिना हेलमेट लगाए खागा जा रहे थे। थरियांव थाना क्षेत्र के भारतपुर मोड़ के पास पहुंचने के बाद हाईवे में बने कट से मुड़ने लगे तो पीछे से आ रही तेज रफ्तार बोलेरो ने टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही वह बाइक समेत उछले और इसके बाद सड़क पर घसीट गए। आसपास के लोगों ने पहुंच कर देखा तो उनकी मौके पर मौत हो गई थी। साथ ही बाइक भी पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना पर पुलिस ने पहुंच कर मामले की जानकारी ली और शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम को भेजा। इस दौरान घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं पहुंचे परिजनों ने बताया कि अरुण की शादी छह साल पहले पहले असोथर थाना क्षेत्र के सांतो गांव में हुई थी। वह अपने पीछे चार वर्षीय बेटे आशीष, सात माह के बेटे मनीष और पत्नी सरोज को छोड़ गए। थाना अध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि बोलेरो को सीज कर दिया गया है। तहरीर मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

उधर, सोमवार देर शाम बिंदकी थाना क्षेत्र के गांव बेहटा निवासी रामसजीवन कुशवाहा(60) बेटे जीवनलाल के साथ बकेवर थाना क्षेत्र के गांव हरदासपुर में एक मुंडन संस्कार समारोह शामिल होने पहुंचे थे। गांव में रात 10 बजे वह हनुमान मंदिर के सामने सड़क पार कर रहे थे। तभी बकेवर की ओर से आ रहे तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। वहीं चालक वाहन ले कर मौके से भाग गया। सूचना पर पहुंचे परिजन घायल रामसजीवन को जिला अस्पताल ले कर पहुंचे। लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। थानाध्यक्ष राजेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed