फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two gunmen killed in collision with a speeding roadways bus

Fatehpur News: तेज रफ्तार रोडवेज बस की टक्कर से दो गनमैन की मौत

Sun, 03 May 2026 01:15 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 03 May 2026 01:15 AM IST
विज्ञापन
Two gunmen killed in collision with a speeding roadways bus
फाइल फोटो-01-ज्ञान सिंह। स्रोत परिजन
ललौली (फतेहपुर)। बांदा-टांडा हाईवे पर जिंदपुर टोल के पास शनिवार दोपहर फतेहपुर डिपो की तेज रफ्तार रोडवेज बस ने बाइक सवार दो गनमैनों को पीछे से टक्कर मार दी। इससे दोनों उछलकर सड़क पर गिर पड़े। बेकाबू बस से कुचलकर एक की मौके पर मौत हो गई। दूसरे को जिला अस्पताल से डॉक्टर ने हैलट कानपुर रेफर किया है। यहां देर शाम उसकी भी मौत हो गई।
विज्ञापन

हादसे के बाद चालक बस छोड़कर भाग निकला। इससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। आक्रोशित भीड़ ने बस पर पथराव कर शीशे तोड़ दिए। हालांकि किसी भी यात्री को चोट नहीं आई। पुलिस ने पहुंचकर हालात संभाले और यात्रियों को दूसरी बस से रवाना किया।
विज्ञापन

गाजीपुर थाना क्षेत्र के मीरपुर गांव निवासी ज्ञान सिंह (51) जिंदपुर टोल के पास एक ढाबे में गनमैन था। जिंदपुर गांव निवासी अशोक कुमार (40) टोल प्लाजा पर गनमैन है। दोनों बाइक से बहुआ सब्जी लेने जा रहे थे। जिंदपुर टोल प्लाजा के पास धर्मकांटा के निकट बांदा की ओर जा रही रोडवेज बस ने पीछे से टक्कर मार दी। सड़क पर गिरने के बाद बस से कुचलकर ज्ञान सिंह की मौत हो गई। अशोक कुमार घायल हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सूचना पर ढाबा कर्मी, टोल कर्मचारी और ग्रामीण पहुंच गए। भीड़ बढ़ते देखकर चालक बस छोड़कर भाग निकला। एनएचएआई की एंबुलेंस से घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहीं इलाज के दौरान देर शाम अशोक कुमार की भी कानपुर में मौत हो गई। भीड़ ने पथराव कर बस के शीशे तोड़ दिए। बहुआ चौकी पुलिस ने पहुंचकर स्थिति नियंत्रित की।

करीब एक घंटे तक यातायात प्रभावित रहा। पुलिस ने बस को कब्जे में लिया। पुलिस ने बताया कि बाइक सवारों का हेलमेट मौके पर नहीं मिला। प्रभारी निरीक्षक प्रमोद राव ने बताया कि यात्रियों को दूसरे वाहन से गंतव्य के लिए रवाना किया गया है।

फाइल फोटो-01-ज्ञान सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-01-ज्ञान सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-01-ज्ञान सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-01-ज्ञान सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-01-ज्ञान सिंह। स्रोत परिजन

फाइल फोटो-01-ज्ञान सिंह। स्रोत परिजन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed