{"_id":"664a6b976c4dbbf19e00db16","slug":"two-friends-riding-a-bike-lost-their-lives-in-a-collision-with-a-scorpio-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-115539-2024-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की जान गई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की जान गई
विज्ञापन
बिंदकी। तेज रफ्तार स्कार्पियो की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत हो गई। हादसे के बाद स्कार्पियो चालक मौके से भाग निकला।
लोगों ने स्कार्पियो के भागने का वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
कोतवाली क्षेत्र के सेलावन गांव निवासी शुभम उत्तम (21) हरीखेड़ा के रहने वाले दोस्त सार्थक उत्तम (22) के साथ बाइक से शनिवार रात करीब आठ बजे हरीखेड़ा गांव की ओर जा रहे थे। हरीखेड़ा मोड़ के पास तेज रफ्तार स्कार्पियो ने बाइक में टक्कर मार दी। दोनों बाइक से उछलकर रोड पर जा गिरे। हादसा देखकर राहगीर मौके पर रुके। राहगीरों की सूचना पर पहुंची एंबुलेंस दोनों को सीएचसी लेकर गई। डॉक्टर ने शुभम को मृत घोषित कर दिया। गंभीर घायल सार्थक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से कानपुर हैलट के लिए रेफर कर दिया गया।
कानपुर में इलाज के दौरान सार्थक की भी मौत हो गई। दोनों युवकों की मौत से गांव में कोहराम मच गया।
विवेचक भारत सिंह ने बताया कि दोनों युवकों के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। स्कार्पियो व चालक की तलाश की जा रही है। स्कार्पियो कानपुर चकेरी थाना क्षेत्र की है।