फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two friends drowned while bathing in the Yamuna, one was rescued by boatmen.

Fatehpur News: यमुना स्नान के दौरान दो दोस्त डूबे, एक को नाविकों ने बचाया

Thu, 05 Mar 2026 11:01 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Mar 2026 11:01 PM IST
विज्ञापन
Two friends drowned while bathing in the Yamuna, one was rescued by boatmen.
फोटो-12-रोते बिलखते परिजन। संवाद
जाफरगंज (फतेहपुर)। भैयादूज पर जमघट पर बृहस्पतिवार सुबह यमुना स्नान के दौरान दो युवक गहरे पानी में चले जाने से डूबने लगे। इससे घाट पर अफरातफरी मच गई। नाविकों ने कड़ी मशक्कत कर एक युवक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया जबकि दूसरे की तलाश देर शाम तक जारी रही।
विज्ञापन

कानपुर के सजेती थाना क्षेत्र के किशोरपुर गांव निवासी अभय कुमार (19) और विवेक कुमार दोस्त हैं। दोनों बारा घाट पर यमुना स्नान के लिए पहुंचे थे। यहां अधिक भीड़ होने के कारण वे नदी पार कर बांदा के जसपुरा थाना क्षेत्र की सीमा में गाजीपुर घाट की ओर स्नान करने चले गए।
विज्ञापन

स्नान के दौरान दोनों अचानक गहरे पानी में चले गए और डूबने लगे। शोर सुनकर नदी में मौजूद नाविक और आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और तुरंत बचाव कार्य शुरू किया। नाविकों ने विवेक कुमार को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। अभय कुमार गहरे पानी में लापता हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जाफरगंज पुलिस पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से युवक की तलाश शुरू कराई। जसपुरा थाना पुलिस भी देर से मौके पर पहुंची। गोताखोरों और पुलिस की टीम देर शाम तक अभय की तलाश में जुटी रही लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। जानकारी मिलने पर अभय के पिता रामखेलावन समेत अन्य परिजन भी मौके पर पहुंच गए।

फोटो-12-रोते बिलखते परिजन। संवाद

फोटो-12-रोते बिलखते परिजन। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed