{"_id":"69f653beb8b53f466c0a4b93","slug":"two-friends-die-after-their-wedding-party-car-hits-a-pole-and-overturns-into-a-ditch-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153935-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: खंभे से टकराने के बाद बरातियों की कार खंती में पलटी, दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: खंभे से टकराने के बाद बरातियों की कार खंती में पलटी, दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
फोटो-18-हादसे के बाद खंती में कार पलटने के बाद पेड़ के ठूंठ पर टिकी। संवाद
असोथर (फतेहपुर)। बरातियों से भरी तेज रफ्तार सात सीटर कार शनिवार रात करीब ढाई बजे अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई। टक्कर के बाद वाहन लगभग 20 मीटर तक लहराते हुए खंती में जा गिरा और वहां एक पेड़ के ठूंठ पर जाकर रुक गया। हादसे के दौरान कार के दरवाजे खुल गए। इससे कुछ सवार बाहर भी जा गिरे।
पीछे से आ रही बरातियों की दूसरी कार मौके पर पहुंची और तुरंत पुलिस व एंबुलेंस को सूचना दी। एंबुलेंस और निजी साधनों से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। यहां डॉक्टर ने दो दोस्तों को मृत घोषित कर दिया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया। एक किशोर की हालत स्थिर बताई जा रही है।
गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव के दीपू रैदास की बरात किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा गांव गई थी। बरात से लौटते समय मनीपुर गांव के शिवकरन पासवान (35), उमेश पाल (40), भारत भूषण, अनूप बाजपेई, अनुज बाजपेई, अतुल सिंह, सुखराज पाल, शानू और चालक आशुतोष एक ही कार में सवार थे।
विज्ञापन
असोथर थाना क्षेत्र के पुरबुजुर्ग गांव के पास चालक ने वाहन पर नियंत्रण खो दिया। इसके बाद कार दाहिनी ओर सड़क किनारे लगे बिजली के खंभे से टकरा गई और खंती में पलट गई। स्थानीय लोगों और दूसरी कार से आए बरातियों ने मौके पर पहुंचकर घायलों को बाहर निकाला और अस्पताल भेजा।
डॉक्टर ने शिवकरन पासवान और उमेश पाल को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों को गंभीर हालत में कानपुर रेफर किया गया। हादसे के बाद गांव में मातम छा गया। परिजन ने बताया कि शिवकरन पासवान और उमेश गहरे दोस्त थे। खेती-किसानी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे।
प्रभारी निरीक्षक रमाशंकर सरोज ने बताया कि कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हुई है। हादसे की जांच की जा रही है। हादसे के पीछे रफ्तार में झपकी आना माना जा रहा है।
मनीपुर गांव में बरात की खुशियों पर छाया मातम
फतेहपुर। गाजीपुर थाना क्षेत्र के मनीपुर गांव में दो बरातियों की मौत के बाद पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। सादगी के बीच दुल्हन की विदाई की रस्म पूरी की गई। इससे परिवार में जहां खुशियों की उम्मीद थी वहां गम का माहौल बन गया।
किशनपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर बड़वा गांव में रात को ही बरातियों की कार दुर्घटना की सूचना मिल गई थी। दो बरातियों की मौत की खबर से बरात की सारी खुशियां मातम में बदल गईं।
सुबह जल्दी दूल्हा और दुल्हन की विदाई कर दी गई और वे घर लौट आए। गांव में ढोल-नगाड़ों की आवाज नहीं गूंजी। पोस्टमार्टम के बाद शाम को बराती उमेश पाल और शिवकरन के शव गांव पहुंचे।
उमेश पाल का शव देखकर उनकी पत्नी किरन बदहवास हो गईं। उमेश के एक बेटी शशी और बेटा शिखर हैं। दोनों ही घटना के बाद से सदमे में हैं। शिवकरन का शव घर पहुंचते ही माहौल और गमगीन हो गया। पत्नी फूलदुलारी दहाड़ मारकर रोती-बिलखती दिखीं। शिवकरन की तीन बेटियां खुशी, आयुषी, एक तीन माह की बेटी और एक बेटा अंश है। दोनों परिवारों को गांव के लोग ढांढस बंधाते रहे।