{"_id":"69f654a635e31fa62b0d208a","slug":"two-farmers-died-in-separate-road-accidents-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-153948-2026-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो किसानों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: अलग-अलग सड़क हादसों में दो किसानों की मौत
विज्ञापन
बिंदकी/फतेहपुर। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में दो किसानों की मौत हो गई। जानकारी पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई।
बिंदकी कोतवाली क्षेत्र के फिरोजपुर गांव में सर्जुन (40) शुक्रवार रात ट्रैक्टर ट्रॉली में भूसा लदवाकर साइकिल से घर लौट रहा था। गांव के मोड़ पर पीछे से आ रहे भूसा लदे ट्रैक्टर ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। यहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। कोतवाल राजेंद्र सिंह ने बताया कि तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
वहीं हुसैनगंज थाना क्षेत्र के बेरागढ़ीवा निवासी श्रीराम (60) शुक्रवार शाम साइकिल से बाजार गया था। लौटते समय गांव के चौराहा के पास तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से वह घायल हो गया। परिजन ने उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया। यहां इलाज के दौरान देर रात उसकी मौत हो गई। प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर बाइक सवार की तलाश की जा रही है।