फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two died in accidents, one is not identified

Fatehpur News: हादसों में दो की मौत, एक की शिनाख्त नहीं

Tue, 30 May 2023 11:26 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 30 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Two died in accidents, one is not identified
फतेहपुर। अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। एक युवक के शव की पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम कराया है। मलवां थाना क्षेत्र के कोराईं गांव निवासी विमलेश पटेल (32) कृषि कार्य करता था। घर से सोमवार रात निकला था। कोराईं हाईवे पार करते समय अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया। वहीं विमलेश रात को घर नहीं पहुंचा, परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। उन्हें हादसेे का पता लगा। वे थाने में पहुंचे। वहां फोटो देखकर विमलेश के शव की पहचान की। विवाहित बहन प्रियंका कानपुर पोस्टमार्टम हाउस पहुंची। वहां भाई के शव को देखा। प्रियंका ने बताया कि माता-पिता की मौत पहले हो चुकी है। बड़े भाई की भी हादसे में मौत हुई थी। अब विमलेश और एक विकलांग भाई बचा था। जिसमें विमलेश की हादसे में मौत हुई है। थानाध्यक्ष मुकेश सिंह ने बताया कि हादसा करने वाले वाहन की तलाश की जा रही है। इधर, सदर कोतवाली क्षेत्र हाईवे पर एआरटीओ कार्यालय के पास एक 25 साल के युवक की सोमवार रात किसी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। शव की पहचान नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

सड़क हादसे में घायल किसान की इलाज दौरान मौत हो गई। बेटे जयवीर सिंह की तहरीर पर पुलिस ने बाइक चालक पर मुकदमा दर्ज किया है। असोथर थाना क्षेत्र के भोला सिंह का डेरा मजरे सरकंडी निवासी भूरा सिंह (50) खेत से घर लौट रहे थे। जयवीर ने बताया कि रास्ते में बाइक चालक विपिन सिंह निवासी इंद्रजीत सिंह का डेरा मजरे सरकंडी तेज रफ्तार में पिता को टक्कर मार दी। खड़ंजे में गिरे पिता बाइक में फंस गए। बाइक सवार पिता को तीन मीटर दूर तक घसीटते ले गया। बाइक छोड़कर सवार भाग निकला। जिला अस्पताल से पिता को कानपुर हैलट रेफर किया गया था। वहां इलाज दौरन पिता की मौत हो गई। कानपुर में पोस्टमार्टम के बाद जयवीर ने बाइक सवार के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। थानाध्यक्ष प्रमोद मौर्या ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed