फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two-day ultimatum to NHAI officers on jam, otherwise the report will be sent to the Center

जाम पर एनएचएआई अफसरों को दो दिन का अल्टीमेटम, नहीं तो केंद्र सरकार को भेजी जाएगी रिपोर्ट

Wed, 02 Dec 2020 10:53 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 02 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
Two-day ultimatum to NHAI officers on jam, otherwise the report will be sent to the Center
डीएम संजीव सिंह ने एनएचएआई और पीएनसी के अफसरों को चेतावनी दी है कि यदि दो दिन के भीतर कानपुर-प्रयागराज राष्ट्रीय राजमार्ग पर जाम की समस्या दूर नहीं हुई तो उनके खिलाफ केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी। डीएम ने निर्देश दिए हैं कि जल्द से जल्द हाईवे पर बने अवैध कट बंद हो जाने चाहिए।
विज्ञापन

सड़क किनारे निर्माण कंपनी के ट्रकों के खड़े होने पर रोक लगाएं। हाईवे निर्माण के कारण कई जगह पर डायवर्जन पास-पास बना दिए गए हैं। कट और मोड़ पर साइन बोर्ड भी नहीं लगाए गए हैं। निर्माण कार्य में सुस्ती के कारण जाम और हादसों की समस्या बढ़ रही है, इसमें हरहाल में कमी लाएं।
विज्ञापन

बता दें कि हाईवे पर राहगीरों को रोजाना जाम की समस्या से जूझना पड़ रहा है। घंटों लगने वाले जाम के कारण कई किमी तक वाहनों की कतारें भी लग रही हैं।
कलक्ट्रेट सभागार में हुई बैठक में डीएम ने निर्देश दिए कि एनएचएआई तथा पीएनसी के कर्मी जिले में राष्ट्रीय राजमार्ग का तत्काल सर्वे करेंगे तथा अवैध कटों को बंद करेंगे। राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण में ठेकेदारों के द्वारा लगाए गए ट्रकों को विभिन्न स्थानों पर हाईवे किनारे खड़ा किया जाता है, जिसके कारण जाम की समस्या रहती है।इस प्रकार के ट्रक किसी भी दशा में हाईवे किनारे न खड़े हों।
विज्ञापन
विज्ञापन

हाईवे किनारे स्थित मुख्य कस्बों को दिए गए मोड़, कट पर साइन बोर्ड नहीं लगाए गए हैं, जिसके कारण लोग उल्टी दिशा में चले जाते हैं। निर्देशित किया कि इन स्थानों को चिह्नित कर साइन बोर्ड लगाए जाएं। डायवर्जन कटों को पर्याप्त चौड़ा किया जाए।
हाईवे पर जिन कटों का इस्तेमाल उल्टी दिशा में चलने के लिए किया जाता है, उन सभी कटों को बंद कराएं ताकि लोग सही दिशा में आगे जाकर टर्न करें। हाईवे पर निर्धारित 12 क्रेनों को पर्याप्त स्थान की दूरी पर रखें। जिससे कि ट्रक आदि खराब होने की दशा में उसको अविलंब मार्ग से हटाया जा सके।

चेतावनी दी कि यदि सुगम यातायात के लिए दो दिनों के अंदर जाम की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो एनएचएआई और पीएनसी के अफसरों के खिलाफ केंद्र सरकार को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed