फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two bodies found in Ganga, two families claim one body

Fatehpur News: गंगा में मिले दो शव, एक पर दो परिवारों का दावा

Wed, 22 Oct 2025 11:31 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Oct 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Two bodies found in Ganga, two families claim one body
हुसैनगंज। थाना क्षेत्र के खुसरूपुर गंगा घाट पर मंगलवार शाम दो युवकों के शव उतराते मिले। बुधवार को एक शव की शिनाख्त को लेकर दो अलग-अलग परिवारों ने दावा किया है। दूसरे शव की पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
विज्ञापन

पहले शव को जहानाबाद थाना क्षेत्र के बिरनई गांव निवासी रामकिशोर ने बेटे अभिषेक (25) के रूप में पहचाना। उन्होंने बताया कि अभिषेक 18 अक्तूबर को कानपुर के ढोड़ी घाट पर एक रिश्तेदार के अंतिम संस्कार में शामिल होने गया था। यहां गंगा स्नान करते समय वह डूब गया था। मामले की सूचना महाराजपुर थाने में दी गई थी।
विज्ञापन

वहीं कानपुर नगर के स्वरूप नगर निवासी नीरज सोनकर ने उसी शव को अपने भांजे धर्मेंद्र सोनकर (48) के रूप में पहचाना। उन्होंने बताया कि धर्मेंद्र 19 अक्तूबर को भैरों घाट पर एक अंतिम संस्कार में शामिल हुए थे और उसी दौरान गंगा में डूब गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोयना थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। परिजनों ने शव की पहचान सिर के आधे सफेद बाल, टूटा दांत और पहनावे के आधार पर की है।
दूसरे शव की पहचान नहीं हो सकी है। युवक नीली जींस, काली सैंडो बनियान पहने था। बाएं हाथ की उंगली में पीली धातु की कछुए के आकार की अंगूठी थी। शव लगभग एक सप्ताह पुराना बताया जा रहा है।

प्रभारी निरीक्षक आलोक पांडेय ने बताया कि एक शव पर दो परिवारों की ओर से दावा किया गया है। दोनों पक्षों को बुलाया गया है सहमति न बनने की स्थिति में डीएनए जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed