फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   two bisinessmen were dhot dead, including one jeweller, looted jewelley worth lakhs of rupees

सर्राफा कारोबारी सहित दो को गोलियों से भूना, लाखों लूट ले गए

Sun, 12 Apr 2015 12:42 AM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर
ब्यूरो,अमर उजाला फतेहपुर Updated Sun, 12 Apr 2015 12:42 AM IST
विज्ञापन
two bisinessmen were dhot dead, including one jeweller, looted jewelley worth lakhs of rupees

बाकरगंज पुलिस चौकी से करीब सौ मीटर दूर शनिवार रात बाइक सवार बदमाशों ने सर्राफ कारोबारी समेत दो व्यापारियों की गोली मारकर हत्या कर दी। जेवरात व रुपयों भरा थैला लूट कर भाग निकले। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की।

विज्ञापन


पुलिस पर पथराव किया। चौकी के सामने सामने शव रख रास्ता जाम कर दिया। मौके पर पहुंचे एसपी से व्यापारियों की नोंकझोक हुई।

महादेवन टोला निवासी अरुण रस्तोगी ऊर्फ अन्नू महाजन (60) की लाठी मोहाल मोड़ पर सर्राफा की दुकान है। उनकी दुकान के सामने अरुण के पड़ोसी रमेश चंद्र रस्तोगी (50) की जनरल स्टोर की दुकान है। दोनों शनिवार रात करीब आठ बजे दुकान बंद कर पैदल ही घर के लिए निकले।
विज्ञापन


वे दुकान से करीब 100 मीटर दूर अपनी गली के अंदर मुड़े थे कि पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां चला दी और अन्नू के हाथ में मौजूद जेवरात से भरा थैला छीन कर फरार हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


ताबड़तोड़ फायरिंग से इलाके में दहशत फैल गई। कुछ देर बाद स्थानीय लोगों ने दोनों को लहूलुहान स्थिति में जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों व्यापारी अस्पताल पहुंचे।

पुलिस के खिलाफ प्रदर्शन करने लगे। वे पहले अस्पताल के सामने शव रखकर रास्ता जाम कर दिए। फिर शव लेकर बाकरगंज पुलिस चौकी के सामने पहुंचे और वहीं शव रखकर रास्ता जाम कर दिया। गुस्साए लोगों ने पुलिस चौकी में भी तोड़फोड़ कर दी।

आक्रोश बढ़ता देख मौके पर पीएसी बुला ली गई। साथ ही खागा, बिंदकी सर्किल की फोर्स भी मौके पर पहुंची। भारी संख्या में फोर्स आते देख व्यापारियों ने पथराव भी किया। इस दौरान मौके पर पहुंचे एसपी सालिग राम वर्मा से व्यापारियों की नोंकझोंक हुई।


रात करीब 11.15 बजे एसपी ने चौकी प्रभारी को निलंबित करने एवं कोतवाली प्रभारी को हटाने का आश्वासन दिया। तब जाकर व्यापारी शांत हुए और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। मृतक अन्नू रस्तोगी के बेटे वरुण रस्तोगी के मुताबिक लूटे गए बैग में करीब पांच लाख के जेवरात व नगदी होने की संभावना है।  एसपी ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed