{"_id":"699b59ee83c1577c4d0833c0","slug":"two-bikes-recovered-from-kotedars-house-police-questioned-him-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-149818-2026-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: कोटेदार के घर से दो बाइकें बरामद, पुलिस ने की पूछताछ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: कोटेदार के घर से दो बाइकें बरामद, पुलिस ने की पूछताछ
विज्ञापन
अमौली। चांदपुर थाना क्षेत्र के रूरा गांव में रविवार को पुलिस ने कोटेदार सत्येंद्र के घर से दो बाइकें बरामद की हैं। एक बाइक सत्येंद्र के चाचा की निकली। दूसरी के कागजात न होने के कारण जब्त कर थाने ले जाया गया। पुलिस ने कोटेदार से पूछताछ शुरू कर दी है।
राममिलन की पत्नी मीनू देवी ने डायल 112 पर शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी बाइक कोटेदार के यहां खड़ी है। जांच में पता चला कि एक बाइक राममिलन के नाम पर थी और उसे महिला को सौंप दिया गया। दूसरी बाइक 20 वर्ष पुरानी है और गांव में चारा लाने के लिए इस्तेमाल होती थी।
कोटेदार के पिता रतीराम ने बताया कि परिवार में पुराने विवाद के कारण गलत आरोप लगाए गए हैं। थानाध्यक्ष विनोद कुमार ने कहा कि मामले की पूरी जांच की जा रही है और जांच के बाद ही आगे कार्रवाई होगी।