{"_id":"6a061e9862e0c652b60038da","slug":"two-arrested-with-stolen-goods-confessed-to-several-crimes-fatehpur-news-c-217-1-ham1014-154719-2026-05-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: चोरी के सामान सहित दो गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: चोरी के सामान सहित दो गिरफ्तार, कई वारदातें कबूलीं
विज्ञापन
फोटो-13-जहानाबाद थाने में पकड़े गए चोर। स्रोत पुलिस
जहानाबाद। गश्त के दौरान पुलिस ने तारापुर मोड़ के पास दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तलाशी में उनके पास से एक बोरी में चोरी का सामान बरामद हुआ। पूछताछ में दोनों ने अलियापुर और सरांय धरमपुर गांव में चोरी की घटनाएं स्वीकार कीं।
पुलिस ने निशानदेही पर चोरी किया गया प्लास्टिक का सामान, केबल तार, स्टार्टर और कृषि इस्तेमाल में आने वाले उपकरण भी बरामद किए। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान प्रदीप कुमार और अविनाश निवासी नोनारा कंजरन डेरा के रूप में हुई है।
थाना प्रभारी मनीष सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ पहले से ही चोरी की कई प्राथमिकी दर्ज हैं। पूछताछ में उन्होंने क्षेत्र में हुई अन्य वारदातों को भी कबूल किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर उन्हें न्यायालय भेज दिया है। यहां से दोनों को जेल भेज दिया गया है।