फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two arrested with 167 quarts of liquor

Fatehpur News: 167 क्वार्टर शराब के साथ दो गिरफ्तार

Sun, 12 Nov 2023 08:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 12 Nov 2023 08:38 PM IST
विज्ञापन
Two arrested with 167 quarts of liquor
फतेहपुर। गाजीपुर थानाक्षेत्र के खेसहन पुलिया से देसी और अंग्रेजी शराब बेचते दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। उनके खिलाफ आबकारी अधिनियम के साथ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज किया गया है। विभाग के अधिकारी यह तक पता नहीं लगा सके हैं कि शराब किन दुकानों की है। जबकि तीन साल पहले इसी क्षेत्र में ठेके से ली गई मिलावटी शराब से कई लोगों की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन

गाजीपुर पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने पुलिया के पास से खेसहन गांव के भानू प्रताप सिंह, अमित कुमार को गिरफ्तार किया है। उनसे देसी शराब 60 क्वार्टर (200 एमएल), घंटी वोदका 65 क्वार्टर ( 180 एमएल), अंग्रेजी 42 क्वार्टर (180 एमएल) कुल 167 क्वार्टर शराब बरामद की गई। एसएसआई विनोद सिंह ने बताया कि आरोपी परचून की दुकान से शराब बेचते पकड़े गए हैं।
विज्ञापन

आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि वह लोग लाइसेंसी दुकानों से शराब बेचने के लिए लाए हैं। दाम से करीब 25 रुपये बढ़ाकर बेचते हैं। इसके आधार पर दोनों के खिलाफ धोखाधड़ी और आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। आबकारी निरीक्षक निधि सिंह ने बताया कि आरोपियों ने क्यूआर कोड हटा दिए हैं। इसी वजह से किस दुकान से शराब खरीदी गई है। इसका पता नहीं लग सका है। शराब की जांच के लिए नमूना लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन



तीन साल पहले हुई गलती को दोहरा रहा विभाग
आबकारी विभाग की लापरवाही से गाजीपुर थानाक्षेत्र की एक अनुज्ञापी की दुकान पर बिकने वाली नकली शराब पीने से कई लोगों की मौत हुई थी। मौतों के बाद अनुज्ञापी को जेल भेजा गया। कई पुलिस कर्मियों और आबकारी विभाग के अधिकारियों पर कार्रवाई हुई थी। उस समय भी बरामद शराब की बोतलों पर क्यूआर कोड नहीं मिले थे। खेसहन में पकड़ी गई शराब भी नकली होने की संभावना हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed