फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   two arrested for money problem in fatehpur

बैंक ऋण दिलाने के नाम पर वसूली के आरोपी पकड़े गए

Fri, 21 Aug 2020 10:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
two arrested for money problem in fatehpur
कोर्राकनक के विद्यालय में ग्रामीणों से पूछताछ करती पुलिस - फोटो : FATEHPUR
बहुआ में ललौली थानाक्षेत्र के कोर्राकनक के पूर्व माध्यमिक विद्यालय दडियार में ग्रामीणों को पशुपालन के लिए 50 हजार से 25 लाख तक का बैंक ऋण दिलाने के नाम पर ठगी करने वालों को पुलिस ने दबोचा है। ऋण दिलाने के नाम पर आरोपी दो-दो सौ रुपये की ठगी कर रहे थे। इसी बात पर ग्रामीणों ने हंगाम कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लिया है।
विज्ञापन

कोर्राकनक के मजरे दडिय़ार के पूर्व माध्यमिक स्कूल में पुलिस मित्र वेलफेयर फाउंडेशन आफ इंडिया एवं राष्ट्रीय किसान सशक्तिकरण बोर्ड का बैनर लगाकर ग्रामीणों को लोन कराने के नाम पर उनके आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटोकॉपी, फोटो लेकर बैंक ऋण का फार्म भरकर उनसे प्रति फार्म 200-200 रुपये ले रहे थे।
विज्ञापन

पिछले कई दिन से तीन लोग एनजीओ का प्रतिनिधि बताकर महाखेड़ा, ललौली, कोर्राकनक, दडिय़ार, मैनाही के ग्रामीणों से पशुपालन का बैंक ऋण दिलाने के नाम पर फार्म भरा रहे थे। प्रति आवेदक 200 रुपये भी लिए जा रहे थे। आशंका पर शुक्रवार को ग्रामीणों ने हंगामा कर दिया। सूचना पर दतौली चौकी प्रभारी प्रवीण कुमार सिंह ने तीन लोगों को हिरासत में लेकर थाने ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

हंगामे के दौरान कोर्राकल्नक प्रधान दिनेश कुमार दिल, अरिमर्दन सिंह, महेंद्र सिंह, राहुल सिंह हाड़ा, सुनील सिंह, राकेश, दुर्गा, ज्ञान सिंह, मिश्रीलाल, राहुल, अरविंद सिंह, मुन्ना आदि मौजूद रहे। चौकी इंचार्ज ने बताया कि हिरास में लिए गए युवकों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed