{"_id":"6102f8b28ebc3e094f1702fc","slug":"two-arab-native-were-held-they-entered-india-on-fake-documents-fatehpur-news-knp6431829179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बिंदकी। फर्जी दस्तावेजों के सहारे भारत में दाखिल हुए सऊदी अरब के दो नागरिकों को आईबी की सूचना पर बिंदकी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह लोग नेपाल के रास्ते भारत में दाखिल हुए थे और पांच दिन से खजुहा में रह रहे थे। पुलिस की पूछताछ में सामने आया है कि पकड़ा गया युवक यहां शादी करने के लिए बहन के साथ आया था। पुलिस ने दोनों आरोपी के भारतीय मददगार को भी गिरफ्तार किया है। मामले में तफ्तीश जारी है।
सऊदी अरब के जेद्दाह शहर में रहने वाला नईफ मोहम्मद पुत्र मोहम्मद महजरी अपनी बहन नौरा के साथ 19 जुलाई को सऊदी अरब से नेपाल पहुंचा। जहां से खजुहा के कटरा मोहल्ला निवासी जीशान ने इन्हें गोरखपुर का सुनौली चेकपोस्ट पार कराकर भारत में दाखिल कराया और 24 जुलाई को खजुहा अपने घर ले आया।
पांच दिन से यह दोनों जीशान के घर पर ही थे। गुरुवार को आईबी की लखनऊ शाखा से बिंदकी पुलिस को जानकारी दी गई कि खजुहा में सऊदी अरब के दो लोग अवैध तरीके से रह रहे हैं। सूचना मिलते ही पुलिस ने इन दोनों को जीशान के घर से पकड़ लिया।
विज्ञापन
कोतवाली में हुई पूछताछ में सामने आया कि भारत का वीजा न मिलने पर नईफ और नौरा ने नेपाल का 30 दिन का टूरिस्ट वीजा लिया। भारत में दाखिल होने के लिए इन लोगों ने फर्जी आधार कार्ड का इस्तेमाल किया। नईफ ने पुलिस को बताया कि जीशान, सऊदी अरब में उसके यहां ड्राइवर की नौकरी करता था। इस दौरान जीशान ने अपनी बहन की शादी उससे कराने की बात कही और फोटो दिखाई।
लड़की पसंद आने पर उसने भारत जाकर शादी करने की इच्छा जाहिर की। इसके लिए जीशान राजी हो गया। जब उसने भारत का वीजा मांगा तो स्वीकृत नहीं हुआ। इसके बाद उसने अपना और बहन का नेपाल का वीजा बनवाया। आधार कार्ड भी फर्जी बनवाया गया, जिसकी मदद से नेपाल के रास्ते भारत में इंट्री की। पांच अगस्त को शादी होनी थी। इंस्पेक्टर रवींद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तीनों के खिलाफ विदेशी विषयक अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।