फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Two accused sent to jail in the case of religious conversion in a healing meeting

Fatehpur News: चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन के मामले में दो आरोपी भेजे गए जेल

Tue, 23 Dec 2025 12:48 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 23 Dec 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Two accused sent to jail in the case of religious conversion in a healing meeting
फोटो-20-खखरेरू थाना में धर्म परिर्वतन कराने के आरोपी। स्रोत पुलिस
खखरेरू। चंगाई सभा में धर्म परिवर्तन के मामले में पुलिस ने सोमवार को दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। गांव में पूछताछ और साक्ष्य संकलन की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के जहांगीरनगर गहुरे गांव के मजरे लौहंगपुर में धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में रविवार को महिला समेत चार लोगों के खिलाफ पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। हरदासपुर गेरिया गांव निवासी बिहारी लाल की तहरीर पर लौहंगपुर गांव निवासी सुनील पासवान, संगीता पासवान, राम सिंह और भीमपुर गांव निवासी अनिल कुमार पासवान के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया।
विज्ञापन


पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अनिल कुमार पासवान और संगीता पासवान को गिरफ्तार कर सोमवार को जेल भेज दिया। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गांव निवासी बलराज पासवान के घर आयोजित सभा में करीब 40 से 50 महिलाएं और पुरुष मौजूद थे। इस पर हिंदू संगठनों ने विरोध जताकर हंगामा किया था। पुलिस ने मौके से धार्मिक पुस्तकें और अन्य सामग्री बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष विद्याप्रकाश सिंह ने बताया कि लोगों को भ्रमित कर और रुपये का लालच देकर धर्म परिवर्तन कराया जा रहा था। दो आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अन्य की तलाश जारी है।

फोटो-20-खखरेरू थाना में धर्म परिर्वतन कराने के आरोपी। स्रोत पुलिस

फोटो-20-खखरेरू थाना में धर्म परिर्वतन कराने के आरोपी। स्रोत पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed