{"_id":"589a19bc4f1c1b8a52379ca2","slug":"twelve-personnel-absent-notice","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारह कार्मिक गैरहाजिर, नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारह कार्मिक गैरहाजिर, नोटिस जारी
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
Updated Wed, 08 Feb 2017 12:32 AM IST
विज्ञापन
ठाकुर युगराज सिंह महाविद्यालय में प्रशिक्षण लेते कार्मिक
- फोटो : अमर उजाला
ठाकुर युगराज सिंह डिग्री कालेज में प्रशिक्षण के अंतिम 12 कार्मिक गैरहाजिर थे। मंगलवार की शाम सीडीओ ने गैरहाजिर कार्मिकों के खिलाफ स्पष्टीकरण नोटिस जारी की है।
विधानसभा चुनाव के मतदान कार्मिकों के पहले चरण का प्रशिक्षण खत्म हो गया। पहले चरण में पीठासीन अधिकारी और मतदान अधिकारी प्रथम को प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के अंतिम दिन छह पीठासीन अधिकारी और इतने ही मतदान अधिकारी प्रथम गैरहाजिर थे।
दूसरी पाली में कोई भी कार्मिक अनुपस्थित नहीं था। जिला विकास अधिकारी मिथलेश सचान ने बताया कि अनुपस्थित कर्मचारियों से सीडीओ के माध्यम से स्पष्टीकरण मांगा गया है। संतोषजनक जवाब न मिलने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।