{"_id":"5fac0b338ebc3e9c0416e3d5","slug":"tubewells-spoiled-for-three-months-farmers-upset-fatehpur-news-knp5937877153","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन महीना से खराब ट्यूबवेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन महीना से खराब ट्यूबवेल
विज्ञापन
असोथर क्षेत्र का खराब राजकीय नलकूप
- फोटो : FATEHPUR
हसवा ब्लॉक के टीकर गांव का सरकारी ट्यूबवेल तीन महीने से बंद पड़ा है। खेतों का पलेवा करने और सिंचाई करने वाले किसानों को पानी नहीं मिल रहा है।
ग्राम प्रधान धीरेंद्र कुमार मौर्य ने बताया कि तीन महीना पहले सरकारी ट्यूबवेल का ट्रांसफार्मर खंभा से गिर गया था। उसको अभी अभी 10 दिन पहले लगवाया गया है।
उसके बाद ट्यूबवेल चलाया गया तो मोटर का धुरा टूट गया। 10 दिन बीत गए हैं, लेकिन नलकूप ऑपरेटर अभी तक मोटर के धुरा को सही नहीं करा पाया है। किसान शिवकुमार, गोलू मौर्य ने कहा कि गेहूं की फसल बुआई के लिए इस खेतों का पलेवा करना है।
सरकारी ट्यूबवेल खराब होने की वजह से सिंचाई नहीं हो पा रही है। धर्मराज मौर्य, महेश गुप्ता ने कहा कि धान की सिंचाई के समय ट्रांसफार्मर खराब हो गया था।
अब आलू की फसल और गेहूं बोने के लिए खेतों का पलेवा करना है, तो मोटर खराब हो गई है। सिंचाई के समय ट्यूबवेल कभी सही नहीं रहता है।
नलकूप ऑपरेटर रामकिशोर मौर्य ने बताया कि मोटर को राजकीय नलकूप खंड के वर्कशाप भेज दिया गया है। वहां से सही किए जाने के बाद मोटर लगा दी जाएगी।