{"_id":"6a441bc288ed02d24305639c","slug":"tubewell-roof-collapses-three-people-injured-under-debris-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-157702-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: नलकूप की छत ढही, मलबे में दबकर तीन लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: नलकूप की छत ढही, मलबे में दबकर तीन लोग घायल
विज्ञापन
औंग। थाना क्षेत्र के अवसेरीखेड़ा गांव में सोमवार रात एक नलकूप की छत ढह गई। हादसे में छत पर सो रहे एक ही परिवार के तीन सदस्य मलबे में दबकर गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने तत्काल बचाव कार्य कर तीनों को बाहर निकाला और उन्हें कानपुर के अस्पताल में भर्ती कराया।
घायलों में राजबहादुर वर्मा (45), उनकी पत्नी शिवदुलारी (35) और पुत्री शिवननकी (22) शामिल हैं। यह घटना तब हुई जब गर्मी की वजह से परिवार सोमवार रात अपने खेत पर बने नलकूप की पक्की छत पर सो रहा था। अचानक रात में छत भरभराकर गिर गई, जिससे तीनों लोग मलबे के नीचे दब गए। उनकी चीख-पुकार सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों ने तुरंत मलबा हटाना शुरू किया और तीनों घायलों को बाहर निकाला। तीनों को गंभीर चोटें आई थीं। परिजन ने उन्हें इलाज के लिए कानपुर के एक अस्पताल में भर्ती कराया है। अस्पताल सूत्रों के अनुसार, सभी घायलों की हालत अब स्थिर बताई जा रही है। ग्रामीणों ने बताया कि नलकूप की छत काफी पुरानी थी। लगातार बारिश के कारण कमजोर होने की वजह से यह अचानक ढह गई।