Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   A truck loaded with *morang* (sand/gravel) overturned on the Yamuna bridge, bringing traffic to a standstill for seven hours.

Fatehpur News: यमुना पुल पर मोरंग लदा ट्रक पलटा, सात घंटे ठप रहा आवागमन

Wed, 18 Nov 2026 01:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 18 Nov 2026 01:02 AM IST
विज्ञापन
A truck loaded with *morang* (sand/gravel) overturned on the Yamuna bridge, bringing traffic to a standstill for seven hours.
फोटो-03-फतेहपुर: किशनपुर तुर्की पुल पर पलटा ट्रक। संवाद - फोटो : Archive
= दोनों ओर लगी वाहनों की लंबी कतार, खुरच दी गई थी ट्रक की नंबर प्लेट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
किशनपुर। बांदा जिले को जोड़ने वाले यमुना पुल पर सोमवार सुबह मोरंग लदा ट्रक पलटने से यातायात व्यवस्था चरमरा गई। सुबह करीब छह बजे तुर्की पुल के पास हुए हादसे के बाद पुल के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। बांदा की ओर दादों पुलिस चौकी तक ट्रकों की लाइन पहुंच गई। करीब सात घंटे बाद दोपहर एक बजे ट्रक हटाने के बाद आवागमन बहाल हो सका।
बांदा जिले से मोरंग लादकर ट्रक लौट रहा था। तुर्की पुल के पास चालक ने वाहन को सड़क के किनारे की ओर किया, तभी ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे के बाद चालक मौके से चला गया। ट्रक बीच रास्ते में पलटने से दोनों ओर वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। खनन से जुड़े कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर ट्रक हटवाने का प्रयास किया। दोपहर करीब एक बजे ट्रक हटने के बाद यातायात सामान्य हुआ। खास बात यह रही कि पलटे ट्रक की नंबर प्लेट खुरची हुई थी, जिससे उसका पंजीकरण नंबर पढ़ा नहीं जा सका।
विज्ञापन

----------

इनसेट
यमुना पुल से रातभर गुजर रहे ओवरलोड मोरंग लदे ट्रक, जिम्मेदार बेखबर
यमुना पुल के रास्ते बांदा जिले से प्रतिदिन सैकड़ों मोरंग लदे ट्रक फतेहपुर समेत अन्य जिलों और हाईवे की ओर जाते हैं। सरकार और प्रशासन के ओवरलोडिंग रोकने के दावों के बावजूद इस मार्ग पर रातभर क्षमता से अधिक मोरंग लदे वाहनों की आवाजाही जारी है। ये ट्रक नागा बाबा मंदिर के पास से फतेहपुर की सीमा में प्रवेश करते हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि ओवरलोड वाहनों को चेकिंग से बचाने के लिए कुछ लोग सक्रिय रहते हैं। ये लोग अधिकारियों की लोकेशन और चेकिंग की जानकारी वाहन चालकों तक पहुंचाते हैं। इसके चलते ट्रक बिना किसी रोकटोक के निकल जाते हैं। लगातार भारी वाहनों की आवाजाही से यमुना पुल और संपर्क मार्ग पर दबाव बढ़ रहा है। इसके बावजूद ओवरलोडिंग पर अंकुश लगाने के लिए जिम्मेदार विभागों की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

----------
वर्जन
सुबह ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे चला गया था। मार्ग की हालत काफी खराब है। पूरे रास्ते को बंद कराने के लिए उच्चाधिकारियों को पत्र लिखा गया है। अश्वनी पांडेय, उपजिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed