फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck collision killed three, including the uncle-nephew

ट्रक की टक्कर से चाचा-भतीजे समेत तीन की मौत

Sun, 07 Aug 2016 01:35 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर
अमर उजाला ब्यूरो, फतेहपुर Updated Sun, 07 Aug 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed three, including the uncle-nephew
घटनास्थल पर पुलिस व लोगों की लगी भीड़ - फोटो : अमर उजाला
सदर कोतवाली क्षेत्र में एआरटीओ कार्यालय के सामने शनिवार शाम एक ही बाइक पर सवार चार लोगों को ट्रक ने कुचल दिया, इससे चाचा और उनके दो भतीजों की मौत हो गई। एक भतीजा बाल-बाल बच गया। पुलिस के मुताबिक इनमें कोई हेलमेट भी नहीं लगाए था। चालक ट्रक छोड़कर भाग निकला।    
विज्ञापन



गाजीपुर थाना क्षेत्र के सिमौर गांव निवासी सुखनंदन (50) किसान थे। वह्व अपने भतीजे अजय (30) पुत्र शिवनंदन, संजय (15) पुत्र शिवनंदन व रीशू (20) पुत्र कंधई के साथ बाइक से भतीजी सविता की ससुराल सहिली गांव घूमने गए थे। शाम को उधन्नापुर गांव रिश्तेदारी में जा रहे थे। बाइक सवार एआरटीआओ कार्यालय के सामने पहुंचे थे, तभी पीछे से ट्रक ने टक्कर मार दी। इससे सुखनंदन, अजय और रीशू की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं संजय बाल-बाल बच गया। हादसे की खबर पर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने तीनों के  सिर में गंभीर चोट लगा होना पाया। घटनास्थल पर खून खराबा देखकर लोगों के रोंगटे खडे़ हो गए। कोतवाल आर के पांडेय ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed