फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Truck collision killed the nephew, uncle, aunt wounded

ट्रक की टक्कर से भांजे की मौत, मामा-बुआ घायल

Fri, 13 Jan 2017 12:15 AM IST
अमर उजाला/फतेहपुर
अमर उजाला/फतेहपुर Updated Fri, 13 Jan 2017 12:15 AM IST
विज्ञापन
Truck collision killed the nephew, uncle, aunt wounded
प्रतीकात्मक - फोटो : अमर उजाला
थाना क्षेत्रहाईवे के आरापुर मोड़ पर गुरुवार शाम ट्रक की टक्कर से बाइक सवार भांजे की मौत हो गई, वहीं उसके मामा और बुआ घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दुर्घटना के बाद हाईवे पर यातायात एक घंटे बाधित रहा। पुलिस के पहुंचने के बाद ट्रैफिक संचालन बहाल हो सका। बाइक चालक हेलमेट नहीं लगाए थे।
विज्ञापन



थाना क्षेत्र के सेमरइया गांव निवासी प्रहलाद का बेटा अंकुश (10) बुआ रेखा देवी (16) संग मकर संक्राति के अवसर पर मामा सोहन लाल(25) के साथ ननिहाल खुशियालीपुर खागा जा  रहा था। थरियांव के आरापुर मोड़ के पास पहुंचे थे। तभी पीछे से आए ट्रक ने बाइक में टक्कर मार दी। अंकुश उछलकर बीच हाईवे पर गिरा। उसे कुचलते हुए ट्रक निकल गया। हादसा देखकर आसपास के लोग दौड़कर पहुंचे। उन लोगों ने छिटककर गिरे सोहनलाल और रेखा देवी को एंबुलेंस से जिला अस्पताल भेजा। सूचना पर परिजन पहुंच गए।
विज्ञापन


हाईवे किनारे ही पड़े अंकुश के शव के पास दहाड़ मारकर रोते बिलखते रहे। मां सुमन देवी रो-रो कर बेसुध हो गई। परिजनों ने बताया कि अंकुश प्राइमरी विद्यालय में कक्षा दो का छात्र था। उससे छोटा छह माह का एक और भाई है। उसके पिता कृषि कार्य से परिवार का जीवनयापन करते हैं। एसएचओ एके सिंह ने बताया कि ट्रक चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed