Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Trouble for the paddy crop; farmers look to the skies.

Fatehpur News: धान की फसल पर आफत, आसमान निहार रहे किसान

Sun, 01 Nov 2026 10:25 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Nov 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
Trouble for the paddy crop; farmers look to the skies.
फोटो-03-विजयीपुर क्षेत्र में पानी में गिरी पड़ी धान की फसल। संवाद
फतेहपुर। खेतों में कुछ दिन पहले तक लहलहाती धान की फसल देखकर किसानों के चेहरों पर खुशी थी, लेकिन बेमौसम बारिश ने उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। लगातार तीन दिनों तक हुई बरसात से महीनों की मेहनत, सिंचाई और खेती में लगाई गई पूंजी पर संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

जिले में इस वर्ष एक लाख 14 हजार हेक्टेअर भूमि पर धान की बोआई की गई थी। इनमें से अगेती किस्म की अधिकांश फसल किसानों ने काट ली थी, जबकि कुछ किसानों की कटी फसल खेतों में ही पड़ी रह गई। बारिश के चलते खेतों में जलभराव होने से खड़ी फसल के बर्बाद होने और पैदावार घटने की आशंका बढ़ गई है। जिले में करीब 65 हजार हेक्टेअर क्षेत्र में धान की फसल अभी खड़ी है। इसे लेकर किसान आसमान की ओर टकटकी लगाए हुए हैं।
विज्ञापन


-----------
लागत निकालना भी मुश्किल होगा
बारिश के बाद रविवार को धूप निकलने पर किसान फसल सुखाने में जुट गए। किसानों का कहना है कि खेती की लागत पहले ही लगातार बढ़ रही है। महंगे खाद-बीज, डीजल और मजदूरी का खर्च उठाकर किसी तरह फसल तैयार की थी। अब बारिश के कारण कटाई में देरी होगी। वहीं खेतों में कटी पड़ी फसल को सुखाना भी बड़ी चुनौती बन गया है। नमी के चलते धान के दाने काले पड़ने का खतरा है। ऐसे में उत्पादन घटने और गुणवत्ता खराब होने पर किसानों के लिए लागत निकालना भी मुश्किल हो जाएगा। अब किसानों को फसल नुकसान के सर्वे का इंतजार है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये फसलें भी प्रभावित
बेमौसम बारिश से किसानों की ओर से बोई गई लाही, सरसों, ज्वार और बाजरा की फसलों को भी नुकसान पहुंचा है। इन फसलों के खराब होने से किसानों को दोबारा बोआई करनी पड़ सकती है। इससे उनकी लागत और बढ़ने के साथ ही खेती का काम भी प्रभावित होगा।



जिले में हुई बारिश से फिलहाल ज्यादा नुकसान नहीं हुआ है। करीब 40 फीसदी किसान धान की फसल काट चुके हैं। बारिश के कारण अब मुख्य रूप से कटाई में देरी होगी। किसानों को खेतों में पड़ी कटी फसल जलभराव वाले स्थानों से हटाकर सुरक्षित जगह पर रखनी चाहिए। धान की फसल को हुए नुकसान का सर्वे कराया जाएगा। जिन किसानों ने फसल बीमा कराया है वे टोल फ्री नंबर 14447 पर फोन कर नुकसान की सूचना दें। सर्वे के बाद नियमानुसार क्षतिपूर्ति दिलाई जाएगी।
- नरोत्तम कुमार, जिला कृषि अधिकारी।

फोटो-03-विजयीपुर क्षेत्र में पानी में गिरी पड़ी धान की फसल। संवाद

फोटो-03-विजयीपुर क्षेत्र में पानी में गिरी पड़ी धान की फसल। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed