फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Trouble Brews Serving Tea to Akhilesh Yadav Food Safety Officer Collects Sample Suspicions of Adulteration

UP: जब से पिलाई अखिलेश यादव को चाय, तब से आई शामत, मिलावट की आशंका में भरा नमूना; होटल संचालक की बढ़ी मुश्किल

Sun, 19 Apr 2026 06:57 AM IST
Sharukh Khan अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर
अमर उजाला नेटवर्क, फतेहपुर Published by: Sharukh Khan Updated Sun, 19 Apr 2026 06:57 AM IST
सार

फतेहपुर के अल्लीपुर बहेरा स्थित चर्चित चाय होटल संचालक परिवार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। अब खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने चाय में मिलावट की आशंका में नमूना भरा है। अल्लीपुर बहेरा स्थित चाय होटल संचालक ने गंभीर आरोप लगाए हैं। अखिलेश यादव ने यहां चाय पी थी।

विज्ञापन
Trouble Brews Serving Tea to Akhilesh Yadav Food Safety Officer Collects Sample Suspicions of Adulteration
अखिलेश यादव को चाय पिलाते हुए चायवाला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

फतेहपुर के अल्लीपुर बहेरा स्थित चर्चित चाय होटल संचालक परिवार के साथ शुक्रवार को मारपीट और लूटपाट की घटना सामने आई। इसके बाद दुकानदार ने आरोप लगाया कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव को चाय पिलाने के बाद से ही उन्हें लगातार किसी न किसी तरह से परेशान किया जा रहा है।
विज्ञापन


मारपीट की घटना से दो दिन पहले दुकान पर खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने छापा मारकर चाय पत्ती का नमूना लिया था। बताया गया कि जिले में पहली बार किसी चाय की दुकान से नमूना लिया गया है। दुकानदार का आरोप है कि अधिकारी एल्युमिनियम बर्तनों में चाय बनाने को लेकर धमकी देते हैं और दुकान सील करने की बात कहते हैं।
विज्ञापन


खागा तहसील क्षेत्र में 20 फरवरी को अखिलेश यादव का काफिला अल्लीपुर चौकी चौराहा स्थित चर्चित चाय दुकान पर रुका था। यहां उन्होंने चाय पी थी और दुकानदार के पुत्र आर्यन यादव की प्रशंसा भी की थी। आर्यन ने उस दौरान सोशल मीडिया पर चाय पिलाने की तस्वीरें साझा की थीं। इसके बाद से वह वह चर्चा में आ गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

15 अप्रैल को खाद्य सुरक्षा अधिकारी राजेश दीक्षित ने टीम के साथ दोबारा छापा मारा। यहां चाय पत्ती में मिलावट की आशंका पर नमूना लिया। दुकानदार और उसके परिवार का आरोप है कि इसके बाद से उन्हें लगातार प्रताड़ना का सामना करना पड़ रहा है और शुक्रवार को परिवार पर हमला भी किया गया।

वहीं खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि आईजीआरएस पोर्टल पर चाय पत्ती में मिलावट की शिकायत के आधार पर कार्रवाई की गई थी। सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। उन्होंने धमकी के आरोपों को निराधार बताया। प्रभारी निरीक्षक तेज बहादुर सिंह ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर विवेचना की जा रही है।

चाय की दुकान बंद रही
घटना के बाद से पीड़ित पक्ष ने चाय की दुकान बंद कर दी है। दुकानदार शेषमणि ने बताया कि परिवार दहशत में है। इसलिए होटल बंद रखा गया है।

लूट की धारा हटी, मामूली धाराओं में चालान
सीओ दुर्गेश दीप ने बताया कि मामले में दर्ज प्राथमिकी की विवेचना के दौरान लूट का आरोप सिद्ध नहीं हुआ इसलिए धारा हटा दी गई है। आरोपियों में जरजीस समेत तीन लोगों का चालान किया गया है। बताया गया कि विवाद चाय के रुपये पहले मांगने को लेकर हुआ था।

एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा ‘पीडीए टी’: अखिलेश
सुल्तानपुर घोष थाना क्षेत्र के अल्लीपुर बहेरा चौकी चौराहा स्थित चाय होटल संचालक की दुकान से चाय पत्ती का सैंपल लिए जाने के मामले में सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने एक्स पर पोस्ट कर भाजपा पर निशाना साधा है। उन्होंने लिखा पूरे प्रदेश के चाय विक्रेता पीडीए से जुड़ेंगे और एक नई चाय शुरू करेंगे जिसका नाम होगा ‘पीडीए टी’।

 

उन्होंने पोस्ट में लिखा कि प्रिय चायवालों, फतेहपुर में उन्होंने आत्मनिर्भर आर्यन की दुकान पर प्रेमपूर्वक चाय पी थी। इसके बाद फूड सिक्योरिटी विभाग ने आर्यन (होटल संचालक शेषमणि के पुत्र) से सैंपल लिया। यह कहकर धमकी दी कि तुम एल्युमीनियम के बर्तन में चाय बनाते हो दुकान सील कर देंगे।

उन्होंने तंज किया कि अच्छा हुआ यह नहीं कहा कि लाल सिलिंडर पर बनाते हो तो सील कर देंगे। वैसे कह भी नहीं पाते क्योंकि सिलिंडर मिल ही नहीं रहा है।

अखिलेश ने एक्स पर आरोप लगाया कि यह धमकी केवल आर्यन को नहीं बल्कि उन सभी युवाओं को है जो बेरोजगारी के इस दौर में चाय या छोटे कारोबार के सहारे आत्मनिर्भर बनने की कोशिश कर रहे हैं।

सरकारी विभाग पर लापरवाही और भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए कहा कि इस व्यवस्था का नाम मिलावट विभाग रखा जाना चाहिए। पीड़ितों में प्रीपेड पीड़ित के बाद अब ‘टी पीड़ित’ की नई श्रेणी जुड़ गई है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed