फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tribute to revolutionary Dariyav Singh, remembering the legacy of the martyrs

Fatehpur News: क्रांतिवीर दरियाव सिंह को श्रद्धांजलि, बलिदानियों की विरासत को किया याद

Mon, 13 Oct 2025 06:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 13 Oct 2025 06:02 PM IST
विज्ञापन
Tribute to revolutionary Dariyav Singh, remembering the legacy of the martyrs
04-घायल मां ज्ञानमती और भाई आनंद। की फोटो को 16 नंबर में भेज रहे है। फोटो-07-अमर शहीद ठाकुर दर
खागा। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर सरदार वल्लभभाई पटेल फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष राजेश सिंह ने सोमवार को अमर शहीद स्थल पहुंचकर क्रांतिवीर ठाकुर दरियाव सिंह को पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर विचार गोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में दरियाव सिंह के साथ उनके परिजन रघुनाथ सिंह, निर्मल सिंह, सुजान सिंह, बख्तावर सिंह, बहादुर सिंह और तुरंग सिंह की शहादत को भी याद किया गया। राजेश सिंह ने कहा, आजादी के इतिहास में कई ऐसे महापुरुषों की भूमिका रही है, जिन्हें अपेक्षित सम्मान नहीं मिला। ऐसे बलिदानियों की यादें प्रेरणा देती हैं।
विज्ञापन

फाउंडेशन के मंत्री राम प्रताप सिंह ने कहा कि वर्ष 1857 से 1947 तक खागा के स्वतंत्रता सेनानियों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान दिया। कार्यक्रम में विष्णु दयाल गुप्ता, सुमन वर्मा, कमलेश योगी, दिनेश सिंह, हीरालाल लोधी, बाबा रामदेव और राम विशाल पटेल आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed