फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Treatment was received one hour after obtaining the prescription.

Fatehpur News: पर्चा बनवाने के एक घंटे बाद मिला इलाज

Tue, 10 Feb 2026 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:46 AM IST
विज्ञापन
Treatment was received one hour after obtaining the prescription.
फोटो-13-जिला अस्पताल के बाहर स्थित पर्चा काउंटर में मरीजों की भीड़। संवाद
फतेहपुर। रविवार को अवकाश के बाद खुले जिला अस्पताल में सोमवार को 1,350 मरीजों ने रजिस्ट्रेशन कराया और लंबी कतारों में खड़े होकर इलाज के लिए इंतजार किया। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद मरीजों को औषधि वितरण काउंटर तक भी लाइन में खड़ा रहना पड़ा। पर्चा बनवाने के बाद बमुश्किल एक घंटे बाद उपचार और दवा मिल सकी।
विज्ञापन

जिला अस्पताल की लंबी कतारें मरीजों के लिए सबसे बड़ी चुनौती बन गई हैं। एक से दो घंटे तक लाइन में खड़े रहने से मरीजों की हालत खराब हो जाती है और उपचार मिलने तक उनकी थकान बढ़ जाती है। दोपहर 12 बजे पर्चा काउंटर के बाहर सैकड़ों लोग भीड़ में परेशान नजर आए। वहीं लाइन में लगकर पर्चा बनवाने से बचने के लिए 220 लोगों ने ऑनलाइन टोकन लेकर इलाज कराया।
विज्ञापन

जिला अस्पताल के जनरल फिजीशियन और मधुमेह विशेषज्ञ डॉ. डीके वर्मा ने बताया कि मौसम बदलने के कारण वायरल फीवर के मरीज और शुगर के रोगियों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने मरीजों को खान-पान में सावधानी बरतने और नियमित चेकअप करवाने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दवा वितरण कक्ष पर होती रही धक्का-मुक्की
सोमवार दोपहर करीब एक बजे जिला अस्पताल के दवा वितरण काउंटर पर मारामारी की नौबत रही। दवा लेने के लिए मरीजों और तीमारदारों की लंबी कतारें लगी रहीं। इतना ही नहीं धक्का-मुक्की होने पर सिक्योरिटी गार्ड ने रोकने की कोशिश की तो उसे मरीजों और तीमारदारों ने खरीखोटी सुना दी।

फोटो-13-जिला अस्पताल के बाहर स्थित पर्चा काउंटर में मरीजों की भीड़। संवाद

फोटो-13-जिला अस्पताल के बाहर स्थित पर्चा काउंटर में मरीजों की भीड़। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed