फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Transport department not prepared to cancel the license

Fatehpur News: लाइसेंस रद्द करने के लिए परिवहन विभाग ने नहीं की तैयारी

Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहपुर Updated Tue, 12 Dec 2023 11:10 AM IST
विज्ञापन
Transport department not prepared to cancel the license
फतेहपुर। परिवहन विभाग ने वाहन चालकों का ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए अब तक कोई तैयारी नहीं की। तीन बार से अधिक चालान हो चुके वाहनों की विभाग के पास सूची तक नहीं है। मुख्यालय की ओर से छह दिन पहले ऐसे वाहन चालकों का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश आया था।
विज्ञापन

जिले में इस समय करीब 4.15 लाख लोगों के पास ड्राइविंग लाइसेंस हैं। नवंबर में जिले में हुए सड़क हादसों में 29 लोगों ने जान गंवाई। हादसों की रोकथाम करने के लिए छह दिसंबर को परिवहन मुख्यालय ने तीन बार से अधिक हो चुके चालान वाले वाहनों के चालकों का लाइसेंस निरस्त करने का आदेश दिया। बावजूद चालक यातायात नियमों का पालन नहीं करते तो उनके वाहन का रजिस्ट्रेशन निरस्त करने का भी आदेश हुआ। परिवहन विभाग के पास ऐसे वाहन चालकों की सूची नहीं है।
विज्ञापन


कार्रवाई से संबंधित कोई भी जानकारी विभाग के पास उपलब्ध नहीं है। एआरटीओ पुष्पांजलि मित्रा गौतम ने बताया कि रोजाना बैठकें हो रही हैं। दो दिन बाद कार्रवाई से संबंधित जानकारी दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed