ट्रांसफार्मर फुंके, जबर्दस्त बिजली संकट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग उगलती गर्मी के बीच बिजली न मिलने से लोगों का बुरा हाल है। बीते चौबीस घंटे में दर्जनों इलाकों में ट्रांसफार्मर फुंकने से जबरदस्त किल्लत हो गई है। शहर के आवास विकास, मुराइनटोला समेत कई इलाकों में बिजली गुल होेने से लोगों को आग उगलती गर्मी में जूझना पड़ा। उधर, लोगों में विभागीय लापरवाही को लेकर आक्रोश है। लोगों ने बताया कि गर्मी की शुरुआत में ही भंडारगृह में महीनों से फुंके ट्रांसफार्मर दुरुस्त न कराए जाने से भीषण गर्मी में दिक्कत होती है। लोगों ने बताया शिकायतों के बाद भी विभाग नींद में रहता है।
हफ्तेभर से सूर्य देवता आग उगल रहे हैं। पारा 44 के पार चल रहा है। गर्मी बढ़ने के साथ ही ट्रांसफार्मरों पर लोड भी बढ़ा है। मंगलवार को शहर के आवास विकास में लगे ट्रांसफार्मर में आग लग जाने से आपूर्ति गुल हो गई थी। भीषण गर्मी में यह घटना जर्जर तारों के आपस में सटने से हुई थी। आवास विकास इलाके में आसपास तीन ट्रांसफार्मर रखे हुए हैं जो ओवरलोड हैं। हालांकि बुधवार को ट्रांसफार्मर न लगने से लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। उपभोक्ता दिनभर पसीने से तरबतर नजर आए। आवास विकास के रहने वाले छात्र नेता एहसान खान, विनय द्विवेदी, सुनील मिश्र ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही की वजह से जर्जर तार नहीं बदले जा रहे है जिससे इस तरह की घटनाएं हो रही है। फुंका ट्रांसफार्मर न बदले जाने से लोगों को दिक्कत हो रही है। इसी प्रकार बाकरगंज में फुंका ढाई सौ केवीए का ट्रांसफार्मर नहीं बदला गया जिससे लोगों को गर्मी में परेशान होना पड़ा। मंगलवार की रात्रि मुराइनटोला समेत कई इलाकों की बत्ती गुल रही जो रात्रि एक बजे के बाद चालू हुई जिससे उपभोक्ताओं को गर्मी में जूझना पड़ा। मुराइनटोला विद्युत भंडारगृह में सौ, ढाई सौ और चार सौ केवीए के दो दर्जन ट्रांसफार्मर फुंके पड़े हुए हैं।
कोट
जिन स्थानों पर ट्रांसफार्मर जले थे वहां ट्रांसफार्मर लगवाए जा रहे हैं। आवास विकास और बाकरगंज इलाके में ट्रांसफार्मर लगवाया जा रहा है। गर्मी की वजह से बिजली की मांग बढ़ी है इसलिए दिक्कतें आ रही है। अधीक्षण अभियंताओं को निर्देश दिए गए हैं कि फील्ड में भ्रमण कर ओवरलोड ट्रांसफार्मरों का लोड कम कराएं। - रत्नेश कुमार, अधीक्षण अभियंता।