फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Transformer equipment worth lakhs stolen by disrupting power supply

Fatehpur News: विद्युत सप्लाई बाधित कर लाखों के ट्रांसफार्मर उपकरण चोरी

Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 22 Dec 2023 12:46 AM IST
विज्ञापन
Transformer equipment worth lakhs stolen by disrupting power supply
हसवा। बिजली सप्लाई बाधित करने के बाद ट्रांसफार्मर का कीमती उपकरण और तेल चोर चुरा ले गए। घटना के दौरान चोरों को जोखिम का भी खौफ नहीं रहा। ऐसे मामले पहले भी कई बार सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

राधानगर उपकेंद्र अंतर्गत सरायं शहीद खां बिलंदा में लगे 250 किलो वाट का ट्रांसफार्मर से बुधवार रात चोरी हुई। ग्रामीणों ने सुबह ट्रांसफार्मर का कवर जमीन पर पड़ा देखा। सारे उपकरण और तेल गायब था। ग्रामीणों की सूचना पुलिस पहुंची। ट्रांसफार्मर से सराय शहीद खां के करीब 500 उपभोक्ताओं को बिजली सप्लाई होती है। चोरी के बाद बिजली सप्लाई चालू नहीं हो सकी।
विज्ञापन

मौके पर चोरों का औजार कटर, रिंच, आरी भी छूटी मिली है। जेई जितेंद्र कुमार ने बताया कि 250 केवीए ट्रांसफार्मर में लगे उपकरणों की कीमत करीब आठ लाख रुपये के आसपास है। शातिर चोर बिजली का काम जानते होंगे। पहले किसी तरह सप्लाई बाधित की होगी। उसके बाद तार काटे होंगे। ट्रांसफार्मर से चोरियों की घटनाएं पहले बिंदकी कोतवाली क्षेत्र जोनिहा के आसपास कई बार हो चुकी है। थरियांव कस्बे में भी दो साल पहले चोरी हुई थी। पुलिस चोरों को पकड़ने में नाकाम है। थानाध्यक्ष प्रवीण सिंह ने बताया कि जेई की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बिलंदा में बुधवार की रात हाईवे किनारे इलेक्ट्रानिक और डीजे संचालक की दुकान को निशाना बनाया था। करीब छह लाख का चोर लोडर में लेकर जा रहे थे। पुलिस के पहुंचने पर चोर लोडर छोड़कर भाग निकले थे। इसके बाद गुरुवार रात चोरों ने ट्रांसफार्मर के उपकरणों की चोरी की है।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed