{"_id":"6266edc3badaa232d71495c1","slug":"transfarmer-cable-lapervahi-fatehpur-news-knp6932926188","type":"story","status":"publish","title_hn":"राकेश सचान के प्लॉट से भी खराब जनता की तकदीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राकेश सचान के प्लॉट से भी खराब जनता की तकदीर
विज्ञापन
मेवालाल साहू के दरवाजे पर रखा ट्रांसफार्मर। संवाद
- फोटो : FATEHPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खागा। बिजली विभाग को जहां पर खाली जमीन मिलती है वह अपना ट्रांसफार्मर, पोल व हाईटेंशन की लाइन खींचकर कब्जा जमा लेता है। यदि जमीन का मालिक प्रभावशाली हुआ तो आगे चलकर विभाग जमीन को कब्जा मुक्त कर देता है। अन्यथा जमीन मालिक विभाग के चक्कर ही काटता रहता है। क्षेत्र में ऐसे कई प्लाट हैं, जिन पर विभाग का कब्जा है। इनके मालिक हाथों में फाइल लेकर अधिकारियों के चक्कर काट रहे हैं लेकिन कब्जा है कि हट नहीं पा रहा।
खागा। कस्बे के जीटी रोड निवासी शिवप्रसाद मोदनवाल का जीटी रोड किनारे पूर्वी हाईवे के पास एक प्लाट है। यह उन्होंने वर्षों पहले खरीदा था। इस प्लॉट के बिजली विभाग ने हाईटेंशन लाइन के दो खंभे लगा रखे हैं। शिवप्रसाद मोदनवाल करीब चार साल से विभाग के चक्कर काट रहे हैं। वह लाइन शिफ्ट के नाम पर होने वाले खर्च को वहन करने के लिए तैयार हैं, लेकिन अधिकारी चुप्पी साधे हैं।
खागा कस्बे के रामनगर निवासी मेवालाल साहू के मकान के सामने बिजली विभाग ने जमीन पर ही ट्रांसफार्मर रखा हुआ है। दिन भर लोग इसी रास्ते से गुजरते हैं और बरसात में जमीन पर करंट आने का खतरा रहता है। मेवालाल सहित मोहल्ले के लोगों ने विभाग को सहयोग का आश्वासन देकर ट्रांसफार्मर हटाने के लिए कहा, लेकिन पिछले कई साल से ट्रांसफार्मर दरवाजे के बगल में रखा हुआ है।
विज्ञापन
रक्षपालपुर। विजयीपुर ब्लाक के रक्षपालपुर के रहने वाले रामसूरत सिंह, सुभाष सिंह, लल्लू सिंह के मकान के ऊपर नजदीक से हाईटेंशन लाइन निकली हुई है। हर समय यहां के लोगों को हादसे की आशंका बनी रहती है। लोगों ने कनपुरवा बिजली उपकेंद्र में कई बार जाकर बताया कि लाइन को विभाग दूसरे स्थान से निकालें, ताकि खतरे की आशंका खत्म हो सके।
खागा। कस्बे के विजय नगर निवासी विमल देव मिश्रा, कमल तिवारी आदि के मकानों के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के तार निकले हैं। करंट के डर से परिवार के लोग व बच्चे छत पर नहीं जाते हैं। खासकर बरसात के समय तो मकान मालिक डरे रहते हैं। तारों के नीचे गर्डिंग तक की व्यवस्था नहीं की गई है, जिससे कभी तार टूटे तो घरों पर न गिर सके।
ट्रांसफार्मर, खंभे और लाइन शिफ्ट करने के लिए जगह होनी चाहिए। एक जगह से हटाकर दूसरे व्यक्ति की जमीन या मकान के आस-पास नई चीज नहीं लगाई जा सकती है और न ही कोई लगाने देगा। ऐसी स्थिति में विभाग के पास कोई विकल्प नहीं रहता है। ऐसा भी नहीं हो सकता है कि आबादी से एक-दो किलोमीटर दूर ट्रांसफार्मर रखकर सप्लाई की जाए। जगह नहीं होने के कारण यह स्थितियां बनी हुई हैं। शिकायतकर्ता उनसे आकर मिलें, हर संभव मदद की जाएगी। - मेघ सिंह, एक्सईएन खागा
इंसेट,,,,,,,,,
फोटो- 24- परमीकुतुबपुर-महोई के बीच में लगे ढीले तार
सिर पर लटक रहे तार, नहीं कोई सुनवाई
हुसैनगंज। जमीन से करीब साढ़े पांच फुट की ऊंचाई पर दौड़ रही 11 केवीए की लाइन हादसों को दावत दे रही है। इसकी उपकेंद्र के लाइनमैन व विद्युत कर्मी अनदेखी किए हैं, जबकि ग्रामीण तार सही कराने की मांग कर चुके हैं। लतीफपुर उपकेंद्र से महोई केे जाने वाली 11 केवीए लाइन जर्जर है। परमीकुतुबपुर और महोई गांव के बीच में तार ढीले हो गए हैं। ग्रामीण चंद्रप्रकाश, रामबाबू, क्षत्रपाल सिंह लोधी, धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि उपकेंद्र के जेई व उपखंड अधिकारी से तार सही कराने की मांग की जा चुकी है लेकिन सुनवाई नहीं हुई। जेई विवेक शर्मा ने बताया कि जल्द ही लाइनमैन भेज कर तार सही कराए जाएंगे।