फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Trailer robbery mastermind demolished in warehouse

ट्रेलर लूटकांड के मास्टरमाइंड का गोदाम में ढहाया गया

Mon, 14 Mar 2022 12:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:05 AM IST
विज्ञापन
Trailer robbery mastermind demolished in warehouse
फतेहपुर। सरिया लदे ट्रेलर लूट के मास्टरमाइंड के गोदाम पर शनिवार रात पुलिस ने बुलडोजर चला दिया। सुबह दीवारें और टिनशेड गिरा देखकर आसपास के लोग दंग रह गए। पुलिस ने मास्टर माइंड के चचेरे भाई, भतीजे और भांजे को भी हिरासत में ले लिया है। गांव से एक ट्रैक्टर और बाइक भी पुलिस थाने उठा लाई।
विज्ञापन

32 टन सरिया लदा झारखंड की कंपनी का ट्रेलर बदमाशों ने नौ मार्च को चालक को बेहोश कर वाराणसी के पास हाईवे पर लूट लिया था। शनिवार को पुलिस ने जेल रोड पर ओमप्रकाश बाजपेयी उर्फ संतू के गोदाम से सरिया उतारते ट्रेलर पकड़ लिया था। ओमप्रकाश पुलिस को चकमा देकर भाग निकला था। पुलिस ने मौके से बिहार के शेखपुरा कनइया निवासी निहाल खान को पकड़ा था।
विज्ञापन

पुलिस ने रातों-रात ओमप्रकाश के अवैध गोदाम पर बुलडोजर चला दिया। ओमप्रकाश की गिरफ्तारी के लिए उसके साईं विहार कालोनी आवास, दावतपुर गांव में छापा मारा। दावतपुर में खेत पर खड़ी बाइक और ट्रैक्टर पुलिस थाने ले आई। ओमप्रकाश के चचेरे भाई, भतीजे और भांजे को भी हिरासत में लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्जन
ओमप्रकाश अंतरराज्यीय लूटेरा है। उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जा रही है। गोदाम में फंसे ट्रेलर को निकालने के लिए दीवारें जेसीबी से गिराई गई हैं। -डीसी मिश्रा, सीओ
ओमप्रकाश समेत पांच के खिलाफ लूट की रिपोर्ट
ट्रांसपोर्ट कंपनी के मैनेजर चंद्रप्रकाश की तहरीर पर पुलिस ने ओमप्रकाश बाजपेयी के अलावा बिहार के निहाल खान, झारखंड के बिरजू , पवन और पंजाब के इमरान पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस ने लूट की 395, जहरीला पदार्थ खिलाने की धारा 328, ट्रक नंबर प्लेट बदलकर कूटरचना की धाराओं 419, 420, 467, 468, ट्रक में तोड़फोड़ की धारा 427 के तहत रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस को जांच में पता चला है कि ओमप्रकाश कोलकाता में इंडियन ऑयल की पेट्रोल लाइन तोड़कर चोरी में भी पकड़ा गया था। उसके खिलाफ औरैया में चालक की हत्या कर ट्रक लूटने की रिपोर्ट भी हुई थी।
इनसेट
चालक को गाजीपुर ले गए परिजन
लुटेरों ने बेहोशी की हालत में ट्रेलर चालक रामदरश सिंह को प्रयागराज जिले के नवाबगंज इलाके में फेंक दिया था। नवाबगंज पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराकर घरवालों को सूचना दी थी। गाजीपुर जिले के इब्राहीमपुर गांव से पहुंचे परिजन चालक को ले गए। अब वह गाजीपुर जिला अस्पताल में भर्ती है। उसे काफी चोट आई हैं।
इनसेट
गैंग में बंगाल, पंजाब के लोग शामिल
ट्रेलर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले गैंग में एक सदस्य पश्चिम बंगाल और दूसरा पंजाब का होना बताया गया है। बिहार का निहाल खान पुलिस की गिरफ्त में हैं। उसने बिहार के दूसरे साथी इमरान खान का भी मना बताया है। गैंग का मास्टरमाइंड ओमप्रकाश बताया जा रहा है।
इनसेट
ओमप्रकाश के पास 50 से 60 भैंस
छापे के दौरान दावतपुर गांव में ओमप्रकाश के तीन मकान मिले। एक मकान के हाते में 50 से 60 भैंस बंधी थी। ग्रामीणों में चर्चा रही कि अपराध की कमाई से ओमप्रकाश ने अकूत संपत्ति जुटाई है। उसका शहर का घर और गोदाम करीब एक करोड़ कीमत का बताया जा रहा है। उसके राजनीतिक नेताओं से भी संबंध है। जिनका वह गलत काम में फायदा उठाता आ रहा है।

.................
इनसेट
आलू लदा ट्रक लूट की चर्चा तेज
दावतपुर गांव में एक सप्ताह पहले ट्रक से करीब सैकड़ों बोरा आलू उतराने की चर्चा रही है। ग्रामीणों का अनुमान है कि आलू लदा ट्रक भी लूट कर लाया गया होगा। आलू उतराने के बाद ट्रक गायब कर दिया गया। ट्रेलर लूट में पकड़े गए निहाल खान ने पुलिस को एक ट्रक साथ होने की जानकारी दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed