फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traffic was disrupted for 14 hours due to route diversion

Fatehpur News: रूट डायवर्जन से 14 घंटे बाधित रहा आवागमन

Tue, 13 Jun 2023 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jun 2023 11:02 PM IST
विज्ञापन
Traffic was disrupted for 14 hours due to route diversion
बहुअ। रूट डायवर्जन राहगीरों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। सोमवार रात से मंगलवार दोपहर तक 14 घंटे जाम लगा रहा। इससे दुकानदारों, राहगीरों समेत वाहन चालकों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

दतौली यमुना पुल क्षतिग्रस्त होने से पुल में भारी वाहनों समेत चार पहिया वाहनों के आने जाने में प्रतिबंध है। ऐसे में बहुआ ललौली मार्ग और बांदा कानपुर मार्ग में जाम की समस्या पैदा हो रही है। भारी वाहन बहुआ कस्बे से रूट डायवर्ट कर ललौली से चिल्ला पुल होकर बांदा भेजे जा रहे हैं। रूट डायवर्जन से बांदा कानपुर मार्ग और बहुआ ललौली मार्ग में भारी वाहन डंपर और ट्रकों का दबाव बढ़ने से अक्सर जाम की स्थिति बनती है।
विज्ञापन

सोमवार रात 11 बजे से मंगलवार दोपहर 1 बजे तक करीब 14 घंटे ललौली कस्बे में जाम लगा रहा। ललौली और बंधवा के बीच मे चार ट्रकों के खराब होने से पूरी रात और दिन भर जाम की स्थिति बनी रही। जाम की वजह से भारी वाहनों के साथ कई रोडवेज बसें और चार पहिया वाहन जाम में फंसे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

...........................
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed