Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traffic in the city to be diverted today for 'Bharat Milap'; several routes to be closed

Fatehpur News: भरत मिलाप पर आज शहर में बदलेगा यातायात, कई रास्तों पर रोक

Tue, 03 Nov 2026 01:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 03 Nov 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
Traffic in the city to be diverted today for 'Bharat Milap'; several routes to be closed
फतेहपुर। महानंद रामलीला कमेटी की ओर से मंगलवार को आयोजित भरत मिलाप कार्यक्रम को लेकर शहर की यातायात व्यवस्था में बदलाव किया गया है। शोभायात्रा और श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंगलवार दोपहर तीन बजे से चार नवंबर सुबह आठ बजे तक कई प्रमुख मार्गों पर वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन

शोभायात्रा रामलीला मैदान से शुरू होकर ज्वालागंज तिराहा, पीरनपुर पुलिया, कबाड़ी मार्केट, वर्मा चौराहा, आईटीआई तिराहा, मिशन अस्पताल, हरिहरगंज पुल के नीचे, रेलवे स्टेशन शिव मंदिर होते हुए देवीगंज पुल तक पहुंचेगी। एसपी अभिमन्यु मांगलिक ने वाहन चालकों और आमजन से अपील की है कि असुविधा से बचने के लिए निर्धारित वैकल्पिक मार्गों का इस्तेमाल करें और यातायात पुलिस के निर्देशों का पालन करें।
विज्ञापन



इन मार्गों पर रहेगा प्रतिबंध
- ज्वालागंज से वर्मा चौराहा और आईटीआई तिराहा होते हुए देवीगंज व राधानगर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इनके लिए बाकरगंज, सदर अस्पताल तिराहा, नउवाबाग जेल रोड मोड़, जेल रोड, नई तहसील और जयरामनगर का वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- राधानगर से देवीगंज पुल और वर्मा चौराहा होते हुए ज्वालागंज आने वाले वाहनों का आवागमन बंद रहेगा। ऐसे वाहन जयरामनगर, नई तहसील, जेल रोड, नऊवाबाग और बाकरगंज होकर गुजरेंगे।
- ज्वालागंज से वर्मा चौराहा और आईटीआई तिराहा होते हुए मिशन अस्पताल, रेलवे स्टेशन व पटेलनगर जाने वाले वाहन प्रतिबंधित रहेंगे। इनके लिए बाकरगंज, सदर अस्पताल तिराहा, बिंदकी बस स्टॉप, पत्थरकटा चौराहा, पटेलनगर और शादीपुर चौराहे का रास्ता तय किया गया है।

- आर्य समाज मंदिर चौराहा से कोतवाली चौक और ठाकुर दरियाव चौराहा से वर्मा चौराहा की ओर जाने वाले वाहनों पर भी रोक रहेगी। इन वाहनों को बाकरगंज, सदर अस्पताल तिराहा, पत्थरकटा चौराहा और पटेलनगर होकर निकाला जाएगा।
- पटेलनगर से आईटीआई तिराहा की ओर जाने वाले वाहनों का आवागमन प्रतिबंधित रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed