फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Traders demanded to improve the traffic system on the festival

व्यापारियों ने त्योहार पर यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग

Mon, 14 Mar 2022 12:02 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Mar 2022 12:02 AM IST
विज्ञापन
Traders demanded to improve the traffic system on the festival
फतेहपुर। त्योहार पर शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त रखी जाए और जाम की समस्या से निपटने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल लगाया जाए। ई-रिक्शा को भी व्यवस्थित रूट पर चलाया जाए। यह मांग रविवार को पुलिस लाइन में हुई व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक में उद्योग व्यापार मण्डल के संस्थापक अध्यक्ष किशन मेहरोत्रा ने रखी।
विज्ञापन

सीओ सिटी दिनेश चंद्र मिश्र की अध्यक्षता में व्यापारी सुरक्षा प्रकोष्ठ की बैठक हुई। सीओ ने होली और शब-ए-बरात सौहार्दपूर्ण तरीके से मनाने की अपील की। उन्होंने व्यापारियों से कहा कि मिलावटी खोया, मिष्ठान, रंगीन चिप्स की बिक्री बिल्कुल न करें। प्रतिष्ठानों और घरों के मुख्य द्वार पर सीसीटीवी कैमरे जरूर लगवा लें। व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष शिवचंद्र शुक्ल ने कहा कि व्यापारी प्रशासन का हर तरह से सहयोग करेंगे। बैठक में व्यापारी अनिल वर्मा, मनोज साहू, कृष्ण कुमार तिवारी ,प्रेमदत्त उमराव, प्रभाकर सिंह चौहान, अशरफ अली, राजन गुप्ता, बबलू त्रिवेदी, अब्दुल हफीज हाफिज, प्रमोद गुप्त, मनोज शुक्ल,अनुपम शुक्ल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विजय बने प्राइवेट बस व्यापार मंडल के अध्यक्ष
फतेहपुर। जिला उद्योग व्यापार मंडल फतेहपुर ने कड़ा और डलमऊ रोड के बस संचालकों का संगठन बनाया। रविवार को रामगंज पक्का तालाब पर हुई बैठक में प्राइवेट बस व्यापार मंडल की कार्यकारिणी का चुनाव हुआ। इसमें विजय तिवारी को अध्यक्ष और अंकित को उपाध्यक्ष बनाया गया। अमरनाथ मौर्य महामंत्री, मो. सैफी कोषाध्यक्ष, राजकुमार मिश्रा सह कोषाध्यक्ष, गुड्डू यादव और राजेश सिंह मंत्री बनाए गए। पिंकू सिंह को संगठनमंत्री बनाया गया। शंकर प्रजापति, फारुक अहम, लाल बाबा, धुन्नू तिवारी, जगदीश तिवारी को कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। अध्यक्षता कर रहे व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष फरहत अली सिद्दीकी ने नए पदाधिकारियों का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।(संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed