{"_id":"c3748d7fd0a681678745f856be52a37c","slug":"trader-called-against-overloading-memorandum-to-dm-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रकों की ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रकों की ओवरलोडिंग के खिलाफ व्यापारियों ने किया विरोध, डीएम को सौंपा ज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Fri, 09 Jan 2015 12:40 AM IST
विज्ञापन
जिला उद्योग व्यापार मंडल दुबे गुट ने ट्रकों में माल की की ओवर लोडिंग बंद किए जाने की मांग की है। गुरुवार को व्यापारियों ने जिलाधिकारी को पांच सूत्रीय ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
ज्ञापन में कहा गया है कि जिले के विभिन्न मार्गो पर चलने वाले ट्रक निर्धारित से चार गुना लोडिंग कर चलते हैं, जिससे अधिक लोड के कारण सड़कें खराब हो रही हैं।
विज्ञापन
इसके अलावा ऐसे वाहन दुर्घटनाओं को बढ़ावा दे रहे हैं। ओवर लोडिंग के नाम होने वाली कार्यवाही औपचारिकता में निभाई जाती है।
मामले जांच कराकर इस अनियमितता में शामिल अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। ज्ञापन देने वालों में व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष रविप्रकाश दुबे, राधेश्याम हयारण, विनीत सिंह, रामकरन सिंह, फरहत अली सिद्दीकी, विनोद गुप्ता, मो. अकरम, इमरान खान, आरिफ, रामप्रकाश गुप्ता, कुलदीप दुबे, सतीश कुमार द्विवेदी, शमीम अहमद, अमित गुप्ता, गिरजा शंकर सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन