फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor-trolley overturns, youth dies after being crushed

Fatehpur News: ट्रैक्टर-ट्राॅली पलटी, युवक की दबने से मौत

Sun, 15 Oct 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Oct 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tractor-trolley overturns, youth dies after being crushed
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

किशनपुर। थाना क्षेत्र के सरोली मोड़ के समीप अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट गया। उसकी चपेट में आने से एक युवक की दबकर दर्दनाक मौत हो गई।
रवि प्रजापति पुत्र घासीराम प्रजापति निवासी कबरई आजाद नगर जनपद महोबा का निवासी था। वह थाना क्षेत्र के रारी मोड़ के समीप मोरम खदान के डंप पर चार महीने से नौकरी कर रहा था। वह शनिवार रात बाइक से गुटखा लेने डंप से कुछ दूर सड़क स्थित दुकान जा रहा था। इसी बीच तेज रफ्तार आ रहा ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई। इसमें रवि की दबकर मौत हो गई।

मोटर साइकिल क्षतिग्रस्त हो गई। घटना स्थल पर ग्रामीणों का जमावड़ा लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया है। किशनपुर थाना अध्यक्ष जेपी शाही ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

-----------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed