फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor trolley flattened, 40 injured

ट्रैक्टर ट्राली पलटी, 40 श्रद्धालु घायल

Tue, 22 Aug 2017 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर।
अमर उजाला ब्यूरो। फतेहपुर। Updated Tue, 22 Aug 2017 12:43 AM IST
विज्ञापन
Tractor trolley flattened, 40 injured
ट्रामा सेंटर में घायल व फर्श में लेटी महिला। - फोटो : अमर उजाला

फतेहपुर। गंगा नहाने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ट्रैक्टर ट्राली में सोमवार दोपहर रोडवेज बस ने टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई और उसमें सवार 40 श्रद्धालु घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल लाया गया। यहां से 11 गंभीर घायलों को कानपुर रेफर कर दिया गया। सभी श्रद्धालु गाजीपुर थाना क्षेत्र के बड़गांव मछरिया गांव के हैं।

विज्ञापन

भदई अमावस्या पर सोमवार को गांव के करीब 40 लोग गंगा स्नान के लिए ट्रैक्टर से असनी घाट आ रहे थे। गांव के कमरूद्दीन ट्रैक्टर चला रहे थे। सदर कोतवाली क्षेत्र के चौफेरवा के पास शहर की ओर आ रही बस ने ट्राली में साइड से टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई। इसके नीचे दबे श्रद्धालुओं की चीख-पुकार पर आए इलाकाई लोगों ने उन्हें निकालने के साथ पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन

थोड़ी देर में बाकरगंज चौकी इंचार्ज कैलाश नाथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को एंबुलेंस में जिला अस्पताल भिजवाया। यहां से 11 घायलों को हैलट भेज दिया गया। इतनी संख्या में घायलों के पहुंचने से जिला अस्पताल के ट्रामा सेंटर में अफरातफरी मच गई। यहां घायलों के  इलाज के लिए ईमएओ डॉक्टर आशीष, फिजीशियन डॉक्टर एके सचान और हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉक्टर जीपी शर्मा की टीम लगी रही। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की हालत में सुधार है।  
विज्ञापन
विज्ञापन


जिला अस्पताल में भर्ती घायल
शांति देवी (60) पत्नी प्रताप, ननकी (40) पत्नी जितेंद्र व बेटी नीलू (10), रेनू (8) पुत्री रविकिरन, पूनम (12) पुत्री सुधीर, सुमन (15), छोटी (8) और सुलेखा (17) पुत्री रामसेवक , भोला (15) पुत्र मेवालाल, अनसुइया (45) पत्नी मूरत, दीपिका (15) पुत्री रमेश, कमला (35) पत्नी जगजीवन, शांति देवी (35) पत्नी गंगा यादव और उनके पुत्र रीतेश (15) व विवेक (12), सदाप्यारी (55) पत्नी रामलाल, अमित (15) पुत्र राजेश तिवारी, संदीप (17) व कुलदीप (6) पुत्र शिवबरन, धर्मेंद्र (28) पुत्र  रामविलास का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।



इनको भेजा गया हैलट
रेखा (13) पुत्री रामनाथ, मोनिका (12) पुत्री सुरेश, रेखा (35) पत्नी रामप्रसाद व बेटी निशी (8), रामदेवी (50) पत्नी शिवलाल, ननकी (40) पत्नी रामअवतार , गोरेलाल (26) पुत्र ओमप्रकाश, दिनेश (35) पुत्र शिवबली, कमला (65) पत्नी जगजीवन, दिनेश (18) पुत्र इंद्रपाल और प्रीती (20) पुत्री अर्जुन को एंबुलेंस से कानपुर के हैलट अस्पताल भेजा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed