{"_id":"6a6cf5eee3a3e569fe0af7b8","slug":"tractor-travelling-in-the-wrong-direction-runs-over-motorcyclist-youth-dies-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-159577-2026-08-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: गलत दिशा में जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: गलत दिशा में जा रहे ट्रैक्टर ने बाइक सवार को रौंदा, युवक की मौत
विज्ञापन
फतेहपुर। कानपुर-प्रयागराज हाईवे की सर्विस लेन पर बृहस्पतिवार रात गलत दिशा से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। साथी घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग निकला। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।
राधानगर थाना क्षेत्र के नई बस्ती निवासी राजीव कुमार ने बताया कि पुत्र आयुष कुमार (18) भैरमपुर निवासी साथी मुकेश पाल के साथ बाइक से मदारीपुर कला से घर लौट रहा था। देर रात सदर कोतवाली क्षेत्र के लोधीगंज स्थित शालीमार होटल के पास हाईवे की सर्विस लेन पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए और बाइक भी क्षतिग्रस्त हो गई।
पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया। यहां डॉक्टर ने आयुष को मृत घोषित कर दिया। घायल मुकेश पाल का इलाज चल रहा है। कोतवाल हेमंत मिश्रा ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
दो बाइकों की भिड़ंत में दो घायल
धाता। थाना क्षेत्र के सोनारी गांव के पास शुक्रवार शाम दो मोटरसाइकिलों की आमने-सामने टक्कर में ट्रॉली उर्फ विमल कुमार और सलीम गंभीर घायल हो गए। ग्रामीणों ने दोनों को निजी अस्पताल पहुंचाया। यहां से मंझनपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। पुलिस ने दोनों घायलों जिला अस्पताल भर्ती कराया है।