{"_id":"57f944054f1c1b6c53270763","slug":"tractor-overturned-in-the-ditch-a-death","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर खाई में पलटा, एक की मौत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर खाई में पलटा, एक की मौत
ब्यूरो अमर उजाला, फतेहपुर
Updated Sun, 09 Oct 2016 12:37 AM IST
विज्ञापन
देवगांव मोड़ पर लगी लोगों की भीड़ और ट्रैक्टर निकालती जेसीबी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ललौली थाना क्षेत्र के देवगांव मोड़ पर शनिवार को एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। जिससे ट्रैक्टर सवार मलखान सिंह (53) की मौत हो गई और चार लोग घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के सैंबसी गांव निवासी मलखान सिंह, नरेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, अनिरुद्ध सिंह ट्रैक्टर चालक विनीत के साथ मुत्तौर कस्बा बाजार करने गए थे। सभी लोग बाजार कर गांव लौट रहे थे। देवगांव मोड़ पर ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर खाई में पलट गया। हादसा देखकर आसपास के ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
विज्ञापन
किसी तरह ट्रैक्टर में फंसे लोगों को बाहर निकाला गया। तब तक मलखान सिंह की मौत हो गई। वहीं घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया। घटना की खबर पाकर मलखान सिंह की पत्नी कमलेश पति के शव से लिपटकर रोती रही। एसओ बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर सवार शराब के नशे में रहे थे। यह सभी मुत्तौर से शराब पीकर गांव जा रहे थे।
विज्ञापन