फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tractor laden with soil overturned in a pit, Pradhan's husband was crushed to death

Fatehpur News: मिट्टी लदा ट्रैक्टर गड्ढे में पलटा, प्रधान पति की दबकर मौत

Sat, 30 Nov 2024 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Nov 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Tractor laden with soil overturned in a pit, Pradhan's husband was crushed to death
विजयीपुर। मिट्टी लदा ट्रैक्टर चढ़ाई पर अनियंत्रित होकर पलट गया। ट्रैक्टर के नीचे दबकर प्रधान पति की दबकर मौत हो गई।
विज्ञापन

किशनपुर थाना क्षेत्र के अमनी गांव की प्रधान मन्नो देवी के पति इंद्रलाल यादव (45) की हादसे में शनिवार सुबह मौत हो गई। इंद्रपाल रोजगार सेवक के पद पर भी थे। वह पत्नी की प्रधानी क्षेत्र का भी कार्यभार देखते थे। इन दिनों गांव में होने वाले वार्षिक मेले की तैयारी कर रहे थे। मेला मैदान में पुराई के लिए प्रधान पति सुबह ट्रैक्टर लेकर गांव किनारे गए थे।
मिट्टी लेकर आते समय जिहरवा मोड़ के पास चढ़ाई में ट्रैक्टर दिक्कत करने लगा। ट्रैक्टर पर नियंत्रण के लिए उन्होंने ब्रेक लगाई। ब्रेक दोनों पैडर की जगह एक पर ही लगी। इसी वजह से ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर करीब छह फीट गड्ढे में पलट गया। ट्रैक्टर चालक प्रधान पति की मौके पर ही दबकर मौत हो गई। हादसा देखकर आसपास के लोग पहुंचे। हादसे से प्रधान पत्नी मन्नो देवी, बेटियों गुड्डन देवी, डाॅली, बेटे शिवम, राजा यादव बेहाल हो गए। थानाध्यक्ष दिवाकर सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन

-------------
सोमवार से होना मेला, ग्रामीण उदास
स्वाखा बीर बाबा का हर साल मेले का आयोजन होता है। मेला सोमवार से चालू होना है। मेला मैदान में मिट्टी पुराई हो रही थी। प्रधान पति खेत से मिट्टी लेकर मेला मैदान समतल कर रहे थे। हादसे से ग्रामीणों में मायूसी दिखी। मेले का उत्साह भी ग्रामीणों में खत्म नजर आया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed