{"_id":"64f6343ff26e3b5c6c001866","slug":"tractor-driver-suddenly-applied-brakes-bike-rider-collided-from-behind-one-died-fatehpur-news-c-217-1-sknp1022-3291-2023-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Fatehpur News: ट्रैक्टर चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे से टकराए बाइक सवार, एक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Fatehpur News: ट्रैक्टर चालक ने अचानक लगाई ब्रेक, पीछे से टकराए बाइक सवार, एक की मौत
विज्ञापन
बहुआ। अचानक ब्रेक लगने से तेज रफ्तार बाइक सवार पीछे से ट्रैक्टर ट्राली से टकरा गए। सिर में चोट लगने से एक की मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बताया जा रहा है कि बाइक चालक ने हेलमेट लगाने के बजाय पीछे बैठे साथी को पकड़ा दिया था। इसी कारण सिर पर गंभीर चोटें आईं जो मौत का कारण बनीं।
बांदा के चिल्ला थानाक्षेत्र के कस्बा निवासी नीरज श्रीवास्तव (52) पड़ोसी गांव लौमर निवासी मित्र विजय (40) के साथ बाइक से फतेहपुर आ रहे थे। ललौली थानाक्षेत्र के जिंदपुर के पास तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने अचानक ब्रेक मार दी। पीछे से आ रहे बाइक सवार ट्रैक्टर की ट्राली से टकरा गए। हादसे में नीरज श्रीवास्तव की मौके पर मौत हो गई। उसका साथी विजय घायल हो गया। घटनास्थल पर हेलमेट सुरक्षित रोड पर मिला।
पुलिस ने अंदाजा लगाया कि हेलमेट साथ में लिए रहें होंगे, लेकिन लगाए नहीं थे। इसी वजह से सिर में चोट आई हैं। मृतक की इकलौती बेटी पल्लवी है। दो भाई सुधीर और दीपक हैं। नीरज की पत्नी संगीता की मौत 20 वर्ष पहले हो चुकी है। भाइयों ने बताया कि नीरज गैस चूल्हा सुधारने का काम करता था। वह अचानक घर से निकला था। उधर, ट्रैक्टर लेकर चालक मौके से भाग निकला। ट्रैक्टर चालक नाबालिग बताया जा रहा है। ट्रैक्टर एक ईंट भट्ठे का बताया जा रहा है। ट्रैक्टर से भट्ठे के लिए मिट्टी ढुलाई का काम चल रहा था। प्रभारी निरीक्षक संतोष सिंह ने बताया कि चालक और ट्रैक्टर-ट्राली का पता लगाया जा रहा है।