फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   today lack of values in society created Metamerism

आज समाज में संस्कारों के अभाव से पनप रही विखंडता

Tue, 13 Jan 2015 12:51 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, फतेहपुर Updated Tue, 13 Jan 2015 12:51 AM IST
विज्ञापन
today lack of values in society created Metamerism

पथिक धाम में आयोजित धार्मिक महोत्सव के सातवें दिन शंकराचार्य श्री श्री 1008 नरेंद्रानंद सरस्वती जी महाराज काशी सुमेर पीठाधीश्वर ने कहा कि संस्कारों के अभाव से परिवारों व देश में विखंडता की स्थिति पैदा हो रही है।

विज्ञापन


रविवार को संत शिरोमणि ब्रह्मलीन श्री पथिक जी महराज के 106 वें जन्मोत्सव पर छह जनवरी से 13 जनवरी तक होने वाले धार्मिक महोत्सव के सातवें दिन शंकराचार्य नरेंद्रानंद के प्रवचन सुनाते हुए कहा कि सनातन धर्म का संस्कृति व संस्कार प्रत्येक मानस के उत्थान एवं कल्याण का सशक्त माध्यम है, धर्म समाज को जोड़ता है तोड़ता नहीं है।
विज्ञापन


आज देश में पाश्चात सभ्यता भोगवादी प्रभाव, संस्काराें के अभाव में समाज में विखंडता की स्थिति पैदा हो रही है, परिवारों में अशांति बढ़ रही है। उन्होेंने कहा कि संस्कारों की पहली जानकारी माताओं को निभानी चाहिए, अपने बालकों को उच्छे संस्कार देेने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिक्षा भी आज संस्कार से विहीन होती जा रही है। शंकराचार्य ने कहा भौतिकता क्षणिक सुख दे सकती है, लेकिन वास्तविक सुख शांति हमारे सनातन संस्कारों के माध्यम से अध्यात्मिक जागृति पर है।

उन्हाेंने कहा कि सत्संग, यज्ञ, पूजन आदि धार्मिक कार्य समाज को जोड़ने के शसक्त माध्यम है। यहां चल रहे रुद्र महायज्ञ में फेरियां लगाने वाले भक्तों की भीड़ देर शाम तक देखने को मिली।

यहां आचार्य पं. ओम नारायण तिवारी के नेतृत्व में अन्य आचार्यों ने वेदमंत्रोच्चारण के साथ यज्ञवेदी में यजमानों से आहुतियां दिलाई।

भागवत कथा का अमृत पान कराते हुए भागवताचार्य पुरुषोत्तमदास त्रिवेदी ने श्रोताओं को श्रीकृष्ण की महालीलाओं व प्रेम की कहानी आदि की विस्तृत चर्चा कर श्रोताओं को मंत्रम़ुग्ध कर दिया। वहीं रामकथा वाचक पंडित शंकर त्रिपाठी ने गीत संगीत के मोहक धुन में भजनों के माध्यम से राम की कथा का वर्णन कर भजन व रामायण की चौपाइयों को गाकर लोगों को झूमने में मजबूूर कर दिया।

खचाखच भरे पांडाल में हजारों भक्त तालियों के साथ भजन गाकर झूम उठे। यहां जय श्री राम व जय श्री कृष्ण के नारों से पांडाल गूंजता रहा। इस कार्यक्रम की व्यवस्था संभालने वालों  में चंद्रकांत तिवारी,  कामता प्रसाद, ललित, भोंदू वर्मा, राजेंद्र तिवारी उर्फ राना, रोहित, मनोज शुक्ला आदि के अलावा श्री नागा निरंकारी एवं पलक निधि समृति न्यास बकेवर के कार्यकर्ता धार्मिक महोत्सव में बढ़ रही भीड़ से उत्साहित दिखाई दिए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed