फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   To prevent cheating in board exams, answer sheets will be stamped.

Fatehpur News: बोर्ड परीक्षा में धांधली रोकने के लिए उत्तर पुस्तिका पर लगेगी मुहर

Tue, 10 Feb 2026 12:40 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 10 Feb 2026 12:40 AM IST
विज्ञापन
To prevent cheating in board exams, answer sheets will be stamped.
फतेहपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षाओं में इस बार उत्तर पुस्तिकाओं के स्वरूप में बदलाव किया गया है। उत्तर पुस्तिकाएं वर्टिकल आकार में होंगी और उनके कवर पेज पर निर्धारित स्थान पर परीक्षा केंद्र के यूनिक नंबर की मुहर लगाई जाएगी। ताकि धांधली को रोका जा सके। इस संबंध में डीआईओएस ने सभी केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश जारी किए हैं।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड की परीक्षाएं 18 फरवरी से शुरू हो रही हैं। इसके लिए जिले में 117 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। केंद्रों पर उत्तर पुस्तिकाओं का वितरण भी शुरू हो चुका है। परीक्षा केंद्र की मुहर परीक्षा में उपस्थित छात्रों की संख्या के अनुसार लगाई जाएगी और इसके बाद उसे सुरक्षित रखा जाएगा। ताकि किसी प्रकार का दुरुपयोग न हो सके।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक राकेश कुमार ने बताया कि यह व्यवस्था परीक्षा की शुचिता बनाए रखने और नकल माफिया पर रोक लगाने के उद्देश्य से लागू की गई है। निर्धारित संख्या के अनुसार मुहर लगाने के बाद यदि कोई छात्र अनुपस्थित रहता है तो बची हुई उत्तर पुस्तिकाओं को सील कर सुरक्षित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान पर्यवेक्षण और निरीक्षण के लिए तैनात अधिकारी यह सुनिश्चित करेंगे कि सभी उत्तर पुस्तिकाओं पर केंद्र कोड की मुहर लगी हो। यदि किसी केंद्र पर बिना मुहर की उत्तर पुस्तिका पाई जाती है तो संबंधित केंद्र व्यवस्थापक के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed