फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tiwaripur team won the match by three wickets in a thrilling match.

Fatehpur News: तिवारीपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में तीन विकेट से जीता मैच

Tue, 12 May 2026 12:34 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 12:34 AM IST
विज्ञापन
Tiwaripur team won the match by three wickets in a thrilling match.
फोटो-26-फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करते आयोज। संवाद
फतेहपुर। औंग के खेल मैदान में चल रहे दीवाना मस्ताना क्रिकेट टूर्नामेंट सीजन-थ्री का सोमवार को शुभारंभ समाजसेवी रंजीत पटेल ने किया। उद्घाटन मैच तिवारीपुर और राइडर इलेवन चौडगरा के बीच खेला गया। इसमें तिवारीपुर की टीम ने रोमांचक मुकाबले में जीत दर्ज की।
विज्ञापन

टूर्नामेंट में टॉस जीतकर तिवारीपुर ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया। चौडगरा की टीम ने निर्धारित ओवरों में आठ विकेट खोकर 118 रन बनाए। टीम की ओर से रितेश ने 22 गेंदों पर 35 रन, अमन ने 12 गेंदों पर दो छक्कों की मदद से 20 रन और शिवम ने 18 रन बनाए।
विज्ञापन

119 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तिवारीपुर की टीम ने 13वें ओवर में सात विकेट खोकर मैच जीत लिया। तिवारीपुर के सुचित ने 20 गेंदों पर 43 रन बनाए और गेंदबाजी में भी एक विकेट लिया। उनके शानदार प्रदर्शन पर उन्हें मैन ऑफ द मैच चुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजन समिति के अनुसार टूर्नामेंट में 32 टीमें भाग ले रही हैं। सभी मैचों का सीधा प्रसारण फेसबुक लाइव (रफ्तार सिंह) पर किया जा रहा है। ग्रामवासियों और व्यापार मंडल औंग ने क्षेत्र के खेल प्रेमियों से आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।

फोटो-26-फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करते आयोज। संवाद

फोटो-26-फीता काटकर टूर्नामेंट का शुभारंभ करते आयोज। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed