फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Fatehpur News ›   Tips to make women self-reliant

Fatehpur News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के बताए गुर

Wed, 24 Sep 2025 05:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Sep 2025 05:17 PM IST
विज्ञापन
Tips to make women self-reliant
फोटो-01-कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों के साथ छात्राएं। संवाद
धाता। नगर पंचायत सभागार में बालिकाओं को आत्मनिर्भर बनाने, सुरक्षा और अधिकारों के प्रति जागरूक करने के लिए मिशन शक्ति का पांचवां चरण शुरू हुआ। इसमें पुलिस, महिला पुलिस, अध्यापकों संग छात्राएं शामिल हुईं।
विज्ञापन


थाने की महिला हेल्पलाइन प्रभारी विभा तिवारी, ममता यादव, थानाध्यक्ष योगेश कुमार सिंह संग दरोगा अखिलेश कुमार ने बालिकाओं और महिलाओं को सुरक्षा से जुड़े हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। महिला उत्पीड़न की शिकायत की 1090 पर जा सकती है। 181 पर घरेलू हिंसा, 1091 पर देर रात घर लौटने की स्थिति में पुलिस सहायता, 112 पर आपातकालीन मदद, 1098 पर लावारिस बच्चे की सूचना, 102 व 108 पर प्रसव या दुर्घटना में मदद, 1930 पर साइबर अपराध की शिकायत दर्ज कराई जा सकती है।
विज्ञापन

अफसरों ने कहा, साइबर अपराधी कॉल, गिफ्ट या लॉटरी का झांसा देकर ओटीपी मांगते हैं। ऐसी स्थिति में सतर्क रहें। नगर पंचायत अध्यक्ष रेखा सरोज ने कहा, आज बालिकाएं हर क्षेत्र में पुरुषों के बराबर कार्य कर रहीं हैं। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed